Thursday, August 27, 2026
23.1 C
Bhopal

6 राज्यों ने दिया राहुल को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव

राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। इसी दौरान केरल में उन्होंने बोट रेस में हिस्सा लिया और खुद चप्पू भी चलाया।कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव से पहले 6 राज्यों की कांग्रेस कमेटियों ने राहुल गांधी को पार्टी की कमान सौंपने का प्रस्ताव पास किया है। हाल ही में महाराष्ट्र, बिहार और तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी ने इसका प्रस्ताव पास किया, जबकि राजस्थान, गुजरात और छत्तीसगढ़ पहले ही इसे मंजूरी दे चुके हैं। कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए 23 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी, जबकि 17 अक्टूबर को चुनाव प्रस्तावित है।अभी सोनिया गांधी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष हैं, जबकि पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनाव लड़ने को लेकर साफ तौर पर कुछ नहीं कहा है। इसी वजह से अब तक पार्टी के अंदर अध्यक्ष पद के लिए किसी एक नाम को लेकर सहमति नहीं बनी है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img