कोरोना पर
पिछले 24 घंटे में 1 नए मामले सामने आए, 2 ठीक हुए, एक्टिव केस की संख्या 5 बची है।
रीवा में प्लेन क्रेश मामले पर
रीवा के चुरहटा हवाई पट्टी में ट्रेनिंग देने के दौरान विमान मंदिर के तारों से टकराकर क्रेश हुआ है एक पायलट की मौत हुई है एक घायल हुआ है घायल का इलाज किया जा रहा है हादसा कैसे हुआ और क्यों हुआ इसकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं टेक्निकल टीम मुंबई से रवाना हो गई है जहां यह हादसा हुआ है उस इलाके को कवर कर दिया गया है।
सतना में कांग्रेस के ओबीसी सम्मेलन पर
कमलनाथ सभी नेताओं से हाथ जोड़ते चले जा रहे हैं, विंध्य में अजय सिंह को बुलाया ही नहीं गया, निमाड़ में अरुण यादव को नहीं बुलाते, राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं और कमलनाथ अपमान यात्रा मध्यप्रदेश में निकाल रहे हैं।
राहुल गांधी पर
राहुल गांधी का बयान पीड़ादायक है सेना का अपमान राष्ट्रभक्त का अपमान है राहुल गांधी पहले भी सेना पर सवाल खड़े कर चुके हैं और अब अग्निवीर पर बोल रहे हैं कि उन्हें लात मार कर निकाल दिया जाएगा आखिर राहुल गांधी को सेना से इतनी नफरत क्यों है राहुल गांधी के साथ वही लोग चलते हैं जो सेना का अपमान करने का काम करते हैं।
अयोध्या मंदिर की तारीख तय होने पर
राहुल गांधी के गुरु दिग्विजय सिंह कोई है जवाब है जो कहते थे मंदिर वहीं बनाएंगे पर तारीख नहीं बताएंगे अब तारीख भी तय हो गई है और मंदिर भी वहीं बनेगा, आप भी दर्शन करने जरूर पहुंचे।
मनकाम टैगोर के बयान पर
कांग्रेस के लोग हैं इनका मूल काम विभाजनकारी है, भले ही वह राहुल गांधी के सामने नंबर बढ़ाने की सोच रहे हो पर हमारे विचारों को गाली देकर उनके ही नंबर और मेंबर दोनों कम हो रहे हैं।




