Monday, August 31, 2026
22.1 C
Bhopal

भोपाल में नरवाई से भीषण आग:इकोलॉजिकल पार्क में झुलसे सैकड़ों पौधे, पाइप भी जले; लाखों का नुकसान

राजधानी भोपाल में खेत में नरवाई की आग इकोलॉजिकल पार्क में पहुंच गई। आग में सैकड़ों पौधे झुलस गए तो पीवीसी पाइप भी जल गए। इससे लाखों रुपए का नुकसान हो गया। वन विभाग खेत मालिक के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराएगा।वन विभाग का इकोलॉजिकल पार्क 1500 हेक्टेयर एरिये में फैला है। जहां पर सुबह-शाम हजारों लोग घूमने पहुंचते हैं। आसपास हरियाली सबका मन मोह लेती है। रात में इसी पार्क में आग लग गई और सैकड़ों छोटे पौधे झुलस गए।कॉलोनियों में धुआं ही धुआं, रातभर बुझाते रहे आगइकोलॉजिकल पार्क में लगी आग को वनकर्मी रातभर बुझाते रहे। फायर बिग्रेड ने भी काबू पाया। हालांकि, सैकड़ों पौधों और पीवीसी पाइप आग में जलने से नहीं बचाए जा सके। आग से आसपास की बाग मुगालिया एक्सटेंशन, कटारा हिल्स, लहारपुर, आसाराम नगर, ग्लोबल पार्क सिटी, अमलतास अपार्टमेंट्स रामायण सिटी, विवेकानंद परिसर, गौरीशंकर कौशल कैम्पस में धुआं ही धुआं फैल गया। बाग मुगालिया के उमाशंकर तिवारी ने बताया, हर साल खेतों में आग लगाई जाती है और पार्क में बड़ा नुकसान होता है। नरवाई जलाना गलत है।

Hot this week

अस्पताल की कैंटीन से डेढ़ साल के मासूम का अपहरण, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

​कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र के एक अस्पताल की कैंटीन से...

राहुल गांधी पर एफआईआर को लेकर एमपी कांग्रेस आक्रामक, बीजेपी पर साधा निशाना

​उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की...

भोपाल में लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज, कोलार तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को नोटिस

​भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने सोमवार को समयावधि (टीएल)...

Topics

राहुल गांधी पर एफआईआर को लेकर एमपी कांग्रेस आक्रामक, बीजेपी पर साधा निशाना

​उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img