Sunday, February 22, 2026
22.4 C
Bhopal

30 हजार का इनामी बदमाश नसीम बन्ने खां गिरफ्तार

राजधानी में दहशत फैलाने वाले सनसनीखेज गोलीकांड के मुख्य आरोपी और खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा बताने वाले नसीम बन्ने खां को पुलिस ने बैतूल से गिरफ्तार कर लिया है। 30 हजार के इनामी नसीम ने चार दिन पहले छोला मंदिर थाना क्षेत्र में अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी, जिसमें 22 वर्षीय अमित वर्मा की जान चली गई थी।

गिरफ्तारी के दौरान वह भागने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान उसे पैर में चोट आई है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर तीन दिन की रिमांड पर लिया है।

अमित नहीं, राजा खटीक था निशाना जानकारी के मुताबिक, वारदात के पीछे नसीम की लीलाधर कॉलोनी निवासी राजा खटीक से पुरानी रंजिश थी। शनिवार रात राजा के छोटे भाई आशु के जन्मदिन समारोह में शामिल होने पहुंचे अमित वर्मा को गोली लग गई। उस वक्त सभी दोस्त सड़क पर खड़े होकर बातचीत कर रहे थे, तभी दो बाइक पर सवार छह बदमाश आए और छह राउंड फायरिंग की। गोली अमित के सिर और पेट में लगी और उसकी मौत हो गई।

लूट की रकम को लेकर था विवाद पुलिस जांच में सामने आया है कि नसीम, वसीम और राजा खटीक पहले लूट की वारदातों में साथ काम करते थे। राजा और वसीम के भाई नदीम के बीच लूट के पैसों को लेकर विवाद हुआ था। राजा ने नदीम के साथ मारपीट कर दी थी। इसी रंजिश का बदला लेने के लिए नसीम और उसके साथी राजा को मारने पहुंचे थे, लेकिन फायरिंग में अमित की जान चली गई।

घटना के बाद बदमाशों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिनमें वे वीआईपी रोड पर राहगीरों से झगड़ते और तलवारें लहराते नजर आ रहे हैं। इस पर पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र ने ₹30 हजार का इनाम घोषित कर क्राइम ब्रांच और जोन-4 की पांच टीमों को आरोपियों की तलाश में लगाया था।

बैतूल में छिपा था, दबिश में भागा तो लगी चोट

पुलिस को सुराग मिला कि नसीम बैतूल जिले में एक रिश्तेदार के घर छिपा है। बुधवार देर रात दबिश देकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। इस दौरान वह भागने की कोशिश कर रहा था, तभी पैर फिसलने से उसे चोट आई। उसे प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल लाया गया और कोर्ट में पेश कर 3 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पहले भी की है फायरिंग, रंगदारी वसूली नसीम ने दिसंबर 2023 में बुधवारा इलाके में टेंट कारोबारी नवाज रियाज पर भी फायरिंग की थी। वारदात से पहले उसने कारोबारी को वॉट्सऐप पर ऑडियो भेजकर 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। इनकार पर ताज टेंट हाउस में घुसकर गोली मारी थी। इस मामले में गिरफ्तार होने के बाद भी वह पुलिस कस्टडी से फरार हो चुका है। भागते समय हुए शॉर्ट एनकाउंटर में उसके पैर में गोली भी लगी थी।

46 आपराधिक मामले, तीन जिलों में सक्रिय

नसीम बन्ने खां मूलतः शाजापुर का रहने वाला है, लेकिन सीहोर, राजगढ़ और भोपाल में वह लंबे समय से अपराध में सक्रिय रहा है। उस पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, अड़ीबाजी समेत 46 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़कर अपराध को अंजाम देने की बात करता रहा है।

Hot this week

भोपाल के 25 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल। राजधानी के करीब 25 प्रमुख इलाकों में सोमवार...

डायल-112 के ड्राइवर पर पालतू कुत्ता छोड़वाया, दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज

​इंदौर। शहर के परदेशीपुरा इलाके में एक चौंकाने वाला...

पत्नी के ‘दूसरी शादी’ करने की बात से आहत युवक ने दी जान

​इंदौर। शहर के गांधी नगर क्षेत्र में शनिवार शाम...

भोपाल: नमाज पढ़ने जा रहे 10वीं के दो छात्र सड़क हादसे का शिकार, एक वेंटिलेटर पर

​भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद इलाके में रविवार सुबह एक...

पारिवारिक विवाद के बाद सेल्समैन ने दी जान

भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ सीटीओ क्षेत्र में शनिवार देर...

Topics

भोपाल के 25 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल। राजधानी के करीब 25 प्रमुख इलाकों में सोमवार...

डायल-112 के ड्राइवर पर पालतू कुत्ता छोड़वाया, दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज

​इंदौर। शहर के परदेशीपुरा इलाके में एक चौंकाने वाला...

पत्नी के ‘दूसरी शादी’ करने की बात से आहत युवक ने दी जान

​इंदौर। शहर के गांधी नगर क्षेत्र में शनिवार शाम...

भोपाल: नमाज पढ़ने जा रहे 10वीं के दो छात्र सड़क हादसे का शिकार, एक वेंटिलेटर पर

​भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद इलाके में रविवार सुबह एक...

पारिवारिक विवाद के बाद सेल्समैन ने दी जान

भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ सीटीओ क्षेत्र में शनिवार देर...

एनेस्थीसिया के ओवरडोज से गई थी इकलौते बेटे की जान

इंदौर। जिला कोर्ट ने 17 वर्षीय किशोर अमित सेन...

गंजबासौदा के में पुलिस की दबिश, पकड़े गए 18 युवक-युवतियां

गंजबासौदा। स्थानीय रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित 'सुहाग लॉज' में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img