Monday, August 17, 2026
24.1 C
Bhopal

पत्नी से अफेयर के शक में पड़ोसी को मार डाला

हरदा के रहटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम जिजगांव में हुई हत्या के मामले में द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश ने फैसला सुनाया है। आरोपी राकेश शर्मा को आजीवन कारावास की सजा दी गई है।

अतिरिक्त लोक अभियोजक विपिन सोनकर ने बताया कि आरोपी राकेश को अपनी पत्नी का पड़ोसी रामकृष्ण के साथ अवैध संबंध होने का शक था। इसी शक में 15 मई 2021 को उसने दराती से रामकृष्ण पर हमला कर उनकी हत्या कर दी।

आरोपी ने मृतक की पत्नी पुष्पाबाई और बेटे आयुष पर भी हमला किया। पुष्पाबाई को आंख के पास और हाथ में चोटें आईं। आयुष के दोनों हाथों और पैरों से खून बह रहा था।

घटना की सूचना पर प्रदीप शर्मा और नीरज शर्मा मौके पर पहुंचे। आरोपी वहां से भाग गया और जान से मारने की धमकी देकर गया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रामकृष्ण को मृत घोषित कर दिया।

रहटगांव थाना पुलिस ने धारा 307, 302, 452 और 506 के तहत केस दर्ज किया। अदालत ने सभी सबूतों और गवाहों के बयान के आधार पर आरोपी को दोषी करार दिया। कोर्ट ने हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। मृतक की पत्नी और बेटे पर प्राणघातक हमला करने के लिए दस-दस साल का सश्रम कारावास और साढ़े चार हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है।

Hot this week

डॉक्टर की अपॉइंटमेंट लेना पड़ा भारी: फर्जी APK फाइल से गृहिणी के खाते से उड़े 30 हजार से ज्यादा

​ग्वालियर (मध्य प्रदेश): इंटरनेट पर डॉक्टर का नंबर खोजना एक...

सोशल मीडिया पर हथियार की फोटो जांचने गई पुलिस, घर की अलमारी से निकले 3 करोड़ कैश

​सागर (मध्य प्रदेश): सोशल मीडिया पर पिस्तौल के साथ फोटो...

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

Topics

टीकाकरण के बाद दो महीने की बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया ओवरडोज का आरोप

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र की नवजीवन कॉलोनी में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img