Wednesday, June 24, 2026
29.9 C
Bhopal

महिला का अवैध संबंध, शादी के 45 दिन बाद शूटरों से करवा दी पति की हत्या

बिहार के औरंगाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. पत्नी ने अपने प्रेमी और सगे फूफा के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची और कत्ल को अंजाम दे दिया. यह वारदात नबीनगर थाना क्षेत्र के लेंबोखाप मोड़ के पास 24 जून की रात को हुई थी, जब प्रियांशु उर्फ छोटू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने एक हफ्ते में इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है.

सुपारी देकर पत्नी ने कराई पति की हत्या

औरंगाबाद के एसपी अंबरीष राहुल ने इस हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए बताया कि मृतक की पत्नी गूंजा सिंह का अपने सगे फूफा जीवन सिंह के साथ अवैध संबंध था. लेकिन गूंजा की शादी प्रियांशु से हो गई, जिससे उनका प्रेम संबंध बाधित हो गया. इस कारण गूंजा और जीवन ने मिलकर प्रियांशु को रास्ते से हटाने की योजना बनाई.

एसपी के अनुसार, जीवन सिंह ने अपने भतीजे के मर्डर के लिए शूटरों को पैसे देकर सुपारी दी. 24 जून की रात जब प्रियांशु बाइक से अपने गांव बड़वान लौट रहा था, तब घात लगाकर बैठे शूटरों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी.

पत्नी ने स्वीकार किया अपना गुनाह

इस सनसनीखेज हत्या की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था. टीम ने तकनीकी जांच के तहत मोबाइल सीडीआर, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर गूंजा सिंह, जयशंकर और मुकेश शर्मा को गिरफ्तार किया. पूछताछ के दौरान गूंजा ने अपने गुनाह कबूल कर लिया.

एसपी ने बताया कि हत्या की इस साजिश में शामिल अन्य अपराधियों की भी पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में पेशेवर अंदाज में कार्रवाई की जा रही है ताकि दोषियों को सख्त सजा दिलाई जा सके.

Hot this week

भोपाल: शैक्षणिक संस्थान में 200 करोड़ का बड़ा घोटाला, ED की ताबड़तोड़ छापेमारी

​भोपाल। राजधानी के एक बड़े निजी शैक्षणिक समूह पर...

भोपाल: अरशद बब्बा गिरोह का आतंक, थार सवार युवक से लूटपाट और जानलेवा हमला

​भोपाल। राजधानी के हनुमानगंज स्थित काजी कैंप इलाके में...

भोपाल: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

​भोपाल। मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज मुख्यमंत्री डॉ....

Topics

भोपाल: अरशद बब्बा गिरोह का आतंक, थार सवार युवक से लूटपाट और जानलेवा हमला

​भोपाल। राजधानी के हनुमानगंज स्थित काजी कैंप इलाके में...

भोपाल: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

​भोपाल। मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज मुख्यमंत्री डॉ....

लोन दिलाने के नाम पर महिला से 1.43 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी की तलाश जारी

​इंदौर। तेजाजीनगर थाना क्षेत्र में लोन स्वीकृत कराने के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img