Monday, August 17, 2026
25.1 C
Bhopal

भोपाल में घर में घुसकर 60 लाख की चोरी

भोपाल के चूनाभट्टी थाना क्षेत्र में 24 जून को हुई 60 लाख रुपए की चोरी की वारदात का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला और एक नाबालिग भी शामिल है। आरोपियों के पास से ₹18 लाख नकद, 400 ग्राम सोने के जेवर, 2.3 किलो चांदी और चोरी में उपयोग की गई एक्टिवा स्कूटर बरामद की गई है।

ऐसे दिया चोरी को अंजाम

पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा के अनुसार, कृष्णा हाउसिंग सोसाइटी निवासी 65 वर्षीय उर्मिला जैन ने FIR दर्ज कराई थी कि 24 जून को वह अपने पति के साथ सुबह दुकान गई थीं। जब शाम को घर लौटीं तो मुख्य दरवाजे के ताले टूटे मिले और अलमारी से नकदी व जेवर गायब थे। इस पर चूनाभट्टी थाने में धारा 331(3), 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

महिला देती थी खाली घरों की सूचना

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी महिला प्रीति घोषी पहले मोहल्लों में जाकर सूने घरों की रेकी करती थी और फिर अपने गिरोह को चोरी की जानकारी देती थी। उसी सूचना के आधार पर पूरा गिरोह चोरी की योजना बनाता था। इस वारदात में मोहल्ले का एक युवक भी शामिल था, जिससे उन्हें घर की स्थिति की जानकारी थी।

गिरफ्तार आरोपी

  • सन्नी हरवंश (20) – निवासी शबरी नगर, थाना कमला नगर
  • प्रीति घोषी (22) – मूल निवासी सागर, वर्तमान में कोलार रोड, भोपाल
  • शीतल पिल्लई – निवासी शबरी नगर
  • एक नाबालिग आरोपी – जिसे बाल संप्रेक्षण गृह भेजा जाएगा

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा, एडीसी अवधेश गोस्वामी, डीसीपी जितेन्द्र सिंह पंवार, एडीसीपी मलकीत सिंह और एसीपी अंजली रघुवंशी के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की सूचना के आधार पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी घटना के बाद शहर से भागने की फिराक में थे, लेकिन समय रहते उन्हें पकड़ लिया गया।

बरामद सामान

  • ₹18 लाख नकद
  • 400 ग्राम सोने के आभूषण
  • 2.3 किलो चांदी
  • एक्टिवा स्कूटर

फरियादी ने जताया संतोष

उर्मिला जैन ने बताया कि चोरी के बाद पुलिस ने लगातार 24 घंटे की कड़ी मेहनत कर उनका अधिकांश सामान वापस दिला दिया, जिसके लिए उन्होंने पुलिस का आभार जताया।

अन्य मामलों से भी जुड़े तार

पुलिस को शक है कि गिरोह अन्य चोरी की वारदातों में भी शामिल हो सकता है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।

इस कार्रवाई में थाना चूनाभट्टी प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र मौर्य, उदय सिसौदिया, कमलेन्द्र चोचे, लालजी मिश्रा, सुनील गुर्जर, गोविंद सोनाकिया, अभिषेक सिंह, गणेश कुमार, राजेश सेन, बृजकिशोर जादीन, चूनेन्द्र और कपिल कौशिक शामिल रहें।

Hot this week

प्रेमी के साथ रहने के लिए मां ने की 6 साल की मासूम बेटी की हत्या, कुएं में मिला था शव

​भिंड:​लहार थाना क्षेत्र में दो महीने पहले सामने आए...

दो करोड़ रुपए के लालच में किशोर की नृशंस हत्या, शव के टुकड़े करने की साजिश का खुलासा

​भोपाल: शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र से 6 अगस्त से लापता 17...

डॉक्टर की अपॉइंटमेंट लेना पड़ा भारी: फर्जी APK फाइल से गृहिणी के खाते से उड़े 30 हजार से ज्यादा

​ग्वालियर (मध्य प्रदेश): इंटरनेट पर डॉक्टर का नंबर खोजना एक...

सोशल मीडिया पर हथियार की फोटो जांचने गई पुलिस, घर की अलमारी से निकले 3 करोड़ कैश

​सागर (मध्य प्रदेश): सोशल मीडिया पर पिस्तौल के साथ फोटो...

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

Topics

सोशल मीडिया पर हथियार की फोटो जांचने गई पुलिस, घर की अलमारी से निकले 3 करोड़ कैश

​सागर (मध्य प्रदेश): सोशल मीडिया पर पिस्तौल के साथ फोटो...

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img