Sunday, November 8, 2026
18.7 C
Bhopal

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर थम नहीं रहे हादसे:सुल्तानपुर में आज हुए दो हादसे, कोलकाता से दर्शन करने आया परिवार दुर्घटना का शिकार, चालक समेत चार घायल

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर आज फिर दो अलग-अलग हादसे सामने आए हैं।किमी 116 पर एक्युवी गाड़ी और वैगनआर कार में भीषण टक्कर हो गई। इसमें चार लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। वही किमी 86 पर बोलेरो और कार में टक्कर हुई है।कूरेभार थाना क्षेत्र की घटनामिली जानकारी के अनुसार पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किमी 116 पर कूरेभार थाना क्षेत्र में वैगनआर कार WB 02 AF 5451 ने आगे चल रही महेंद्रा XUV (UP 54 AE 4155) में पीछे से टक्कर मार दी। ऐसे में वैगनआर में सवार एक ही परिवार के 4 लोगों को गंभीर चोटे आयी। यूपीडा एंबुलेंस द्वारा सभी घायलों को सीएचसी कूरेभार भेजा गया वहां से हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया।वैगनआर कार पर सवार लोग कोलकाता से नोएडा जा रहे थे। इनकी पहचान राजीव कुमार गुप्ता, प्रिया गुप्ता, माया हालदा और राजवीर गुप्ता के रूप में हुई है। डॉक्टरों ने बताया कि कार चालक को ज्यादा चोट आई है। तीन लोग परिवार के ही हैं उन्हें मामूली चोट आई है। एक को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Hot this week

पंचायत बोर से 250 फीट बिजली केबल चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार की केबल बरामद

विदिशा/कुरवाई: जिले के ग्रामीण इलाकों में खेतों और सार्वजनिक...

40 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, तैरना जानने से बची 4 युवकों की जान

भोपाल। राजधानी के निपानिया जाट इलाके में शनिवार को...

Topics

पंचायत बोर से 250 फीट बिजली केबल चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार की केबल बरामद

विदिशा/कुरवाई: जिले के ग्रामीण इलाकों में खेतों और सार्वजनिक...

40 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, तैरना जानने से बची 4 युवकों की जान

भोपाल। राजधानी के निपानिया जाट इलाके में शनिवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img