Monday, November 23, 2026
26.1 C
Bhopal

पार्लियामेंट में मेरा माइक बंद कर देते हैं:राहुल

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का बुधवार को UP में दूसरा दिन है। यह यात्रा बागपत होते हुए शाम को बड़ौत के छपरौली चुंगी पहुंची। यहां राहुल गांधी ने एक सभा की। राहुल ने कहा, “मैं जहां जाता हूं, कहता हूं प्रेस के मित्रों, लेकिन ये मित्रों का काम नहीं करते। हमारा छोड़ो, जनता की बात नहीं करते ये। ये चीते दिखाते हैं। हम जब पार्लियामेंट में बोलने की कोशिश करते हैं तो वो माइक बंद कर देते हैं।”

राहुल ने कहा, “एक तरफ मीडिया आवाज नहीं उठाती, दूसरी तरफ माइक बंद कर देते हैं। तो हमने सोचा कि चलो जनता की बात सुनते हैं। 3000 किमी यात्रा कर चुका हूं। मगर कोई थकान नहीं। आप मेरा चेहरा देखो। मुझे ठंड भी नहीं लग रही, न थकान है।

मैं यात्रा में चल रहा हूं, मैं टीशर्ट में हूं, मेरे साथ किसान गरीब के बच्चे चलते हैं। वो फटी टीशर्ट में चलते हैं, लेकिन मीडिया ये सवाल नहीं पूछता कि किसान बिना जैकेट में क्यों घूम रहा? सवाल ये है कि हिंदुस्तान के बच्चे सर्दी में टीशर्ट में क्यों घूम रहे हैं। दरअसल मीडिया पर लगाम है। जैसे ही ये दौड़ने की कोशिश करते हैं, वो लगाम कस देते हैं। मुझे मीडिया वाले बताते हैं कि राहुल जी हम सच्चाई बोलना जानते हैं, लेकिन बोल नहीं पाते

Hot this week

घोड़े की लात से 39 वर्षीय ठेकेदार की मौत

भोपाल। पंचशील नगर में सड़क पर बंधे घोड़े की...

सीहोर में युवक की गोली मारकर हत्या करने वाला दोस्त गिरफ्तार, चक्काजाम में भी हुआ था शामिल

सीहोर। इछावर क्षेत्र के भाऊखेड़ी गांव में शनिवार रात...

Topics

घोड़े की लात से 39 वर्षीय ठेकेदार की मौत

भोपाल। पंचशील नगर में सड़क पर बंधे घोड़े की...

मेट्रो निर्माण से नाराज कार्यकर्ता ने औकाफ-ए-शाही के प्रभारी पर फेंकी स्याही

भोपाल। राजधानी में मेट्रो निर्माण कार्य के चलते कब्रिस्तान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img