Monday, August 17, 2026
24.1 C
Bhopal

स्कूल टॉयलेट में 4th क्लास की बच्ची से ​​​​​​​रेप

भोपाल के पॉश इलाके कोहेफिजा के सरकारी स्कूल में चौथी क्लास की छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। साढ़े 8 साल की बच्ची के साथ स्कूल टॉयलेट में ये वारदात हुई। पुलिस ने इस मामले में स्कूल में ही रहकर झाड़ू-पोंछा करने वाली महिला कर्मचारी के पति को गिरफ्तार किया है। उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, बच्ची का एडमिशन स्कूल में 6 दिन पहले ही हुआ है। घटना शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे की है। बच्ची लंच टाइम में बाथरुम के लिए गई थी। तभी आरोपी लक्ष्मीनारायण धानक उसका पीछा करते हुए गया और हाथ से उसकी आंख बंद कर दी। फिर उसे उठाकर बाथरुम के अंदर ले गया। बच्ची का मुंह दबाकर उसके साथ गलत काम किया, फिर आरोपी फरार हो गया।

पीले शर्ट से पहचाना गया
बच्ची को रोता देख उसके साथ पढ़ने वाले बच्चों ने टीचर को जानकारी दी। बच्ची ने टीचर को बताया कि पीली शर्ट वाले अंकल उसकी आंख बंद करके बाथरुम में लेकर गए थे। स्कूल स्टाफ की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्कूल कर्मचारियों से पूछताछ की, तभी पता चला कि पीली शर्ट लक्ष्मी नारायण पहने था। पुलिस ने तलाशा तो वह नहीं मिला, लेकिन कुछ देर बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।

Hot this week

डॉक्टर की अपॉइंटमेंट लेना पड़ा भारी: फर्जी APK फाइल से गृहिणी के खाते से उड़े 30 हजार से ज्यादा

​ग्वालियर (मध्य प्रदेश): इंटरनेट पर डॉक्टर का नंबर खोजना एक...

सोशल मीडिया पर हथियार की फोटो जांचने गई पुलिस, घर की अलमारी से निकले 3 करोड़ कैश

​सागर (मध्य प्रदेश): सोशल मीडिया पर पिस्तौल के साथ फोटो...

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

Topics

टीकाकरण के बाद दो महीने की बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया ओवरडोज का आरोप

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र की नवजीवन कॉलोनी में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img