टीटी नगर इलाके में कपड़ों के शो-रूम में काम करने वाली सेल्स एग्जीक्यूटिव गर्ल के साथ टी-स्टाॅल चलाने वाले युवक ने रेप किया। आरोपी शादी का वादा कर छह महीने तक उसे लिव-इन में रखा। अब शादी से मुकर गया। आरोपी की दोस्ती लड़की से उस समय हुई, जब वह शो-रूम में चाय लेकर जाता था। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।पुलिस के मुताबिक मूलत: बुरहानपुर की रहने वाली 26 साल की युवती 10 नंबर स्टॉप के पास कपड़ों के शो-रूम में सेल्स एग्जीक्यूटिव है। भोपाल में वह पंचशील नगर में किराए का रूम लेकर रहती है। शो-रूम के पास ही करोंद का रहने वाला अमन शर्मा टी-स्टॉल चलाता है। वह शो-रूम में आर्डर मिलने पर चाय लेकर जाता था। इस दौरान उसकी युवती से दोस्ती हो गई। दोनों ने एक दूसरे का मोबाइल नंबर ले लिया।कुछ दिन बाद दोनों की दोस्ती प्रेम-प्रसंग में बदल गई। युवती ने पुलिस को बताया कि अमन ने उसे शादी का वादा किया। 12 अप्रैल 2021 को अमन उसके कमरे में पहुंचा। उसने अकेला पाकर उसके साथ गलत काम किया। विरोध करने पर बोला कि जल्द शादी कर लेंगे। इसके बाद दोनों लिव-इन में रहने लगे। 12 अप्रैल को आखिरी बार उसने युवती के साथ गलत काम किया। इसके बाद शादी से मुकर गया। इस पर युवती उसके खिलाफ थाने में रेप का केस दर्ज करा दिया।युवती का धर्म आया शादी में आड़ेयुवती इस्लाम धर्म को मानती है, जबकि अमन सनातन धर्म को मानता है। अमन ने यह कहते हुए युवती को शादी से इंकार कर दिया कि वह दूसरे समुदाय की लड़की से शादी नहीं कर सकता। उसका समाज ऐसा करने की इजाजत नहीं देता। आरोपी के घर वालों को भी पता था कि वह लड़की से प्यार करता है।




