Wednesday, October 28, 2026
22.4 C
Bhopal

नाबालिग को घर से ले जाकर किया दुष्कर्म:शादी का झांसा देकर साथ ले गया

सागर की मोतीनगर थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाने लाकर आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मंगलवार को पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करेगी

पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय युवती 10 नवंबर को घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। परिजन ने रिश्तेदार और परिचितों में तलाश किया, लेकिन कहीं नहीं मिली। जिस पर परिजन ने थाने में शिकायत की। शिकायत मिलने पर पुलिस लगातार नाबालिग की तलाश कर रही थी। इसी दौरान उसकी लोकेशन इंदौर के पीतमपुर में मिली। लोकेशन मिलते ही पुलिस पीतमपुर पहुंची और दबिश देकर नाबालिग को दस्तयाब किया। उसे सागर लाया गया और बयान लिए।

पीड़िता ने बयानों में बताया कि उसे उसकी पहचान का सलमान अंसार(26) वर्ष अपने साथ शादी का झांसा देकर पीतमपुर ले गया था। जहां उसने जबरदस्ती दुष्कर्म किया। नाबालिग के बयान पर पुलिस ने मामले में दुष्कर्म की धारा और पाक्सो एक्ट की धारा इसी दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार को आरोपी सलमान अंसार को गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

Hot this week

प्रेम प्रसंग के चलते पवन गंजाम हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिगों समेत चार आरोपी गिरफ्तार

बैतूल: जिले के चिचोली थाना क्षेत्र के ग्राम दुधिया में...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img