Wednesday, October 28, 2026
22.4 C
Bhopal

आधी रात चाय पीने निकले युवा, पुलिस ने पकड़ा:कहा- चलो हम चाय पिलाते हैं

रतलाम शहर में रात को चाय पीने निकले युवाओं को पुलिस ने पकड़ा और कहा- चलो हम चाय पिलाते हैं। जेल वाहन में बैठाया। एक घंटे तक घूमाया और फिर थाने पर लेकर आए। बाद में हिदायत देकर छोड़ा। दरअसल रात में युवाओं की टोलियां शहर में घूमती रहती हैं।

खासकर स्टेशन रोड क्षेत्र में चाय की दुकानों पर ये युवा पहुंचते हैं। ऐसे में लगातार विवाद की भी सूचना पुलिस के पास आती रहती है। थाना स्टेशन पुलिस ने एसपी अमित कुमार के निर्देश पर पहली बार अनोखा तरीका निकाला।

चाय व सिगरेट की दुकानों पर बड़ी संख्या में मिले युवापुलिस जेल वाहन लेकर दो बत्ती, स्टेशन रोड क्षेत्र, दिलबाहर चौराहा में पहुंची। चाय व सिगरेट की दुकानों पर युवा बड़ी संख्या में मिले। युवाओं से पूछा क्यों आए तो कहा- चाय पीने आए। तब पुलिस ने उन्हें कहा हम चाय पिलाते हैं और जेल वाहन में बैठा दिया।

दुकानों को भी बंद करायाइनमें से कुछ युवा बोले हम तो ऐसे ही घूमने निकले है, तब स्टेशन रोड थाना प्रभारी राजेंद्र वर्मा ने कहा कि हम आपको घुमाते हैं। उन्हें भी जेल वाहन में बैठाया। कार्रवाई को देख कई युवा तो दूर से रफू-चक्कर हो गए। पुलिस ने आधी रात तक खुली रहने वाली दुकानों को भी बंद कराया। युवा जेल वाहन में बैठे कैमरा देख अपना मुंह छिपाते रहे।

एक घंटे तक घूमाया पुलिस ने स्टेशन रोड, दो बत्ती, दिलबहार चौराहा से पकड़े युवाओं को जेल वाहन से क्षेत्र में करीब एक घंटे तक बैठा कर घूमाया। रात 12 बजे स्टेशन रोड थाने पर लेकर आए। थाना प्रभारी राजेंद्र वर्मा ने जब पूछताछ की तो सभी थाना क्षेत्र के बाहर के युवा थे। कारण पूछा तो कोई कहने लगा चाय पीने आए तो कोई दूसरे बहाने बनाने लगे। तब थाना प्रभारी ने सख्त हिदायत दी कि रात में घर पर रहो। बेवजह सड़कों पर नहीं दिखने चाहिए। सख्त हिदायत देकर कहा यह पहली बार है अब अगली बार दिखोगे तो कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद सभी युवाओं को छोड़ दिया।

पुलिस की कार्रवाई से मची खलबली पुलिस की पहली बार इस तरह हुई सर्जिकल स्ट्राइक से सड़कों पर घूमने वालों में खलबली मच गई। स्टेशन रोड थाना प्रभारी वर्मा के अनुसार कई युवा बेवजह सड़कों पर घूमते हैं। इनमें आपराधिक तत्व भी शामिल रहते हैं। रात में कई विवाद सामने आते हैं। अपराधों और आपसी विवादों पर लगाम लगाने के लिए यह मुहिम शुरू की है।

सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने बताया कि रात को कई युवा बेवजह बाइकों पर घूम न्यूशंस फैलाते है। दुकानों पर खड़े रहते है। इससे विवाद की आशंका बनी रहती है। इसलिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में यह कार्रवाई की है। समझाइश देकर छोड़ा है। अगली बार कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

प्रेम प्रसंग के चलते पवन गंजाम हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिगों समेत चार आरोपी गिरफ्तार

बैतूल: जिले के चिचोली थाना क्षेत्र के ग्राम दुधिया में...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img