भोपाल की पुलिसिंग और थानों की कार्यप्रणाली को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिल रही है। शहर का रातीबड़ थाना अब आईएसओ सर्टिफिकेट से नवाजा गया है। गुणवत्ता और बेहतर पुलिसिंग के मानकों पर खरा उतरने के बाद रातीबड़ यह उपलब्धि हासिल करने वाला भोपाल कमिश्नरेट का तीसरा थाना बन गया है। आईएसओ टीम ने थाने का मूल्यांकन वहां की व्यवस्थाओं, रिकॉर्ड के रखरखाव, जनसुनवाई की गुणवत्ता और पुलिसकर्मियों के व्यवहार के आधार पर किया। गौरतलब है कि रातीबड़ से पहले शहर के मिसरोद और महिला थाने को भी यह अंतरराष्ट्रीय सर्टिफिकेट मिल चुका है।




