Sunday, May 10, 2026
30.1 C
Bhopal

इंदौर में रिश्तेदार ने धोखे में रख कार बेची

इंदौर के तेजाजी नगर पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर उसके रिश्तेदार और उसी के परिचित पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपी रिश्तेदार ने ट्रेवल्स पर कार अटैच करने और अच्छे पैसे दिलवाने का लालच देकर अपने ही दोस्त को कार बेच दी। बुधवार देर शाम पुलिस दोनों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तेजाजी नगर पुलिस के मुताबिक, राजेश नागर की शिकायत पर उसके रिश्तेदार शुभम नागर और गौतम ओबेरॉय के खिलाफ केस दर्ज किया है। राजेश को उसके रिश्तेदार शुभम ने 17 हजार प्रतिमाह गाड़ी का किराया दिलाने की बात कही थी। तीन माह बाद ही उसे किराया मिलना बंद हो गया। राजेश के किराया मांगे पर उसने कहा कि कार बेच दी है। वह कार की कीमत दे देगा। राजेश ने पैसे की जगह कार वापस मांगी तो आरोपी ने इनकार कर दिया।

राजेश ने बताया कि उसने स्विफ्ट कार नंबर MP09ZE6962 अक्टूबर 2022 में खरीदी थी। दिसंबर-जनवरी 2024 में उसके रिश्तेदार शुभम ने कार को ट्रेवलर्स पर चलने की बात कही। जिसके बाद राजेश ने कार ट्रेवल्स पर अटैच की। लेकिन कुछ समय बाद ही रिश्तेदार शुभम ने किराया देना बंद कर दिया। पूछने पर कार बेचने की जानकारी दी और दोस्त गौतम से कार की कुल राशि वापस करवाने की बात कही। राजेश की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई की बात कही है।

Hot this week

विधायक निधि से बनी सी.सी. रोड का लोकार्पण, रहवासियों ने जताया आभार

​भोपाल। क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए...

कार चोरी का आरोपी उदयपुरा से गिरफ्तार, दुष्कर्म के मामले में भी था फरार

​भोपाल। कोहेफिजा पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले...

भोपाल: टिंबर मार्केट में फिर धधकी आग, ‘बारूद’ के ढेर पर शहर; मेट्रो के काम में भी अड़चन

​भोपाल। शहर के बीचों-बीच स्थित बरखेड़ी टिंबर मार्केट रविवार...

शादी के 22 दिन बाद विवाहिता का शव बड़े तालाब में मिला

​भोपाल। राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़े...

एमडी ड्रग्स मामले में फरार आरोपी शिफान गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच को मिली सफलता

​इंदौर। नशामुक्त शहर के अभियान के तहत इंदौर क्राइम...

Topics

विधायक निधि से बनी सी.सी. रोड का लोकार्पण, रहवासियों ने जताया आभार

​भोपाल। क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए...

भोपाल: टिंबर मार्केट में फिर धधकी आग, ‘बारूद’ के ढेर पर शहर; मेट्रो के काम में भी अड़चन

​भोपाल। शहर के बीचों-बीच स्थित बरखेड़ी टिंबर मार्केट रविवार...

शादी के 22 दिन बाद विवाहिता का शव बड़े तालाब में मिला

​भोपाल। राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़े...

भोपाल: एमबीबीएस छात्रा की खुदकुशी के बाद अब मकान मालिक ने भी दी जान

​भोपाल। शहर के कोहेफिजा इलाके में तीन महीने पहले...

शादीशुदा महिला को निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​ग्वालियर। इंदरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img