Sunday, November 15, 2026
17.1 C
Bhopal

भोपाल में अमूल के बाद सांची दूध भी महंगा:एक लीटर पर 2 रुपए बढ़े

अमूल के बाद अब सांची दूध के रेट भी बढ़ा दिए गए हैं। भोपाल सहकारी दुग्ध संघ मर्यादित ने फुल क्रीम गोल्ड, स्टैंडर्ड, टोंड, डबल टोंड, चाह और चाय स्पेशल दूध पर 2-2 रुपए प्रति लीटर कीमत बढ़ाई है। नए रेट 20 अगस्त से लागू हो जाएंगे। गुरुवार को इस बारे में आदेश जारी किए गए।

फुल क्रीम दूध (गोल्ड) का आधा लीटर के दूध के रेट 29 रुपए थे, जो अब 30 रुपए हो गए हैं। वहीं, एक लीटर पैकेट के रेट 57 से बढ़कर 59 रुपए हो गए हैं। आधा लीटर स्टैंटर्ड दूध (शक्ति) के रेट 27 से बढ़कर 28 रुपए, टोंड दूध (ताजा) 24 से बढ़कर 25 रुपए और डबल टोंड दूध (स्मार्ट) की कीमत 22 से बढ़कर 23 रुपए हो गई है। इसी प्रकार चाय स्पेशल दूध के एक लीटर दूध के पैकेट के रेट 47 से बढ़कर 49 रुपए और चाह दूध के रेट 52 रुपए से बढ़कर 54 रुपए हो गए हैं। डबल टोंड दूध (स्मार्ट) का 200 एमएल का पैकेट की कीमतें नहीं बढ़ाई गई है। वह 10 रुपए में ही मिलेगा।

Hot this week

अमूल और सांची के बाद मदर डेयरी का दूध भी महंगा, 2 से 4 रुपए तक बढ़े दाम

​भोपाल। अमूल और सांची के बाद अब मदर डेयरी...

भोपाल में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार से जवाबदेही की मांग

भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लगाए...

होटल में पकड़े जाने के डर से टीन शेड पर कूदे युवक-युवती, फर्जी आईडी पर बुक किया था कमरा

​भोपाल। ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र स्थित हिमतारा होटल में हिंदू...

दीपावली मनाने गांव गए बिल्डर के सूने मकान में बड़ी चोरी, 33.45 लाख का माल ले उड़े नकाबपोश

भोपाल। एयरपोर्ट रोड स्थित इंद्र विहार कॉलोनी में चोरों...

Topics

भोपाल में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार से जवाबदेही की मांग

भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लगाए...

होटल में पकड़े जाने के डर से टीन शेड पर कूदे युवक-युवती, फर्जी आईडी पर बुक किया था कमरा

​भोपाल। ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र स्थित हिमतारा होटल में हिंदू...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img