Wednesday, October 7, 2026
32 C
Bhopal

एमपी हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस बने संजीव सचदेवा

जस्टिस संजीव सचदेवा मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस बनाए गए हैं। सोमवार को केंद्र सरकार ने उनकी नियुक्ति को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है।

जस्टिस संजीव सचदेवा को 24 मई 2025 को एक्टिंग चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया था। वे तत्कालीन चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत के रिटायरमेंट के बाद से चीफ जस्टिस का दायित्व संभाल रहे हैं। इससे पहले भी वे 9 जुलाई 2024 से 24 सितंबर 2024 तक प्रदेश के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का दायित्व संभाल चुके हैं।

30 मई 2024 को जस्टिस संजीव सचदेवा का दिल्ली हाईकोर्ट से मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में ट्रांसफर हुआ था।

इसके साथ ही केंद्र सरकार ने मध्यप्रदेश हाइकोर्ट को एक और जज दिया है। जस्टिस विवेक कुमार सिंह की मध्यप्रदेश में नियुक्ति की गई है। वे अभी मद्रास हाईकोर्ट में हैं, जिनका ट्रांसफर जबलपुर किया गया है। अब मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर 34 हो गई हैं।

जस्टिस संजीव सचदेवा के बारे में जानिए –

  • संजीव सचदेवा का जन्म 26 दिसंबर 1964 को दिल्ली में हुआ था।
  • दिल्ली से ही उन्होंने कॉमर्स में ग्रेजुएट किया।
  • 1988 में वे दिल्ली बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में नामांकित हुए।
  • 1995 में सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड के रूप में योग्यता प्राप्त की।
  • उन्होंने आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट से लेकर दिल्ली, रांची समेत दूसरे शहरों में वकीलों को प्रशिक्षण भी दिया।
  • 20 सालों तक सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया के स्थायी वकील रहे।
  • 2013 में दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया।
  • 18 मार्च 2015 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुए।

जस्टिस विवेक कुमार सिंह की मध्यप्रदेश में नियुक्ति की गई है

जस्टिस विवेक कुमार सिंह का मद्रास से मध्यप्रदेश ट्रांसफर हुआ है।

बता दें कि मप्र हाईकोर्ट में जजों के कुल 53 पद स्वीकृत हैं। अभी भी 29 जजों की हाईकोर्ट में कमी है।

भोपाल में राज्यपाल दिलाएंगे शपथ जानकारी के मुताबिक जस्टिस सचदेवा को भोपाल में राज्यपाल शपथ दिलाएंगे। हालांकि, इसकी डेट अभी फाइनल होना बाकी है। जबकि जस्टिस विवेक कुमार सिंह को जबलपुर में ही जस्टिस सचदेवा शपथ दिलाएंगे।

Hot this week

आरबीआई से 3 हजार करोड़ का ऋण स्वीकृत, तीन चरणों में होगा पूंजीगत निवेश

भोपाल राज्य सरकार ने प्रदेश के बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) को...

भोपाल: नेहरू नगर में नकाबपोश बदमाशों ने कार में लगाई आग, CCTV फुटेज आया सामने

​भोपाल। शहर के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित नेहरू...

Topics

आरबीआई से 3 हजार करोड़ का ऋण स्वीकृत, तीन चरणों में होगा पूंजीगत निवेश

भोपाल राज्य सरकार ने प्रदेश के बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) को...

25 लाख रुपए के माल के साथ 5 शातिर चोर गिरफ्तार

​जबलपुर: शहर के गोहलपुर थाना क्षेत्र में चोरियों पर शिकंजा...

इंदौर में पत्नी ने की पति की हत्या

​इंदौर: शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र के जंबूड़ी गांव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img