Saturday, August 15, 2026
22.1 C
Bhopal

रेप करने पर 20 साल की सजा:दो साल पहले युवक पीड़िता को शादी का झांसा देकर गुजरात ले गया था

शाजापुर की विशेष पॉक्सो अदालत ने नाबालिग लड़की से रेप के मामले में एक युवक को 20 साल की सजा सुनाई है। दोषी सोनू मालवीय (23) है।

मामला 29 सितंबर 2023 का है। पीड़िता स्कूल जाने के बहाने घर से निकली थी। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद पीड़िता को आरोपी के साथ गुजरात से बरामद किया।

आरोपी लड़की को गुजरात ले गया था

पीड़िता ने बताया कि वह आरोपी को पहले से जानती थी। आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर गुजरात के मौरवी ले गया। वहां उसने पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए।

कोर्ट ने इन धाराओं में सुनाई सजा

कोर्ट ने पॉक्सो एक्ट की धारा 4(2) में 20 साल कैद और 1000 रुपए जुर्माना, धारा 376(2)(एन) में 10 साल कैद और 500 रुपए जुर्माना लगाया। साथ ही धारा 376(3) में 20 साल कैद और एक लाख रुपए जुर्माना लगाया। इसके अलावा धारा 366 में 5 साल कैद और 500 रुपए जुर्माना लगाया है।

जुर्माने की राशि पीड़िता को देने के आदेश

न्यायालय ने जुर्माने की राशि पीड़िता के इलाज और पुनर्वास में खर्च करने का आदेश दिया है। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को पीड़िता को 1 लाख रुपए अतिरिक्त मुआवजा देने की अनुशंसा की है।

मामले में अतिरिक्त जिला लोक अभियोजन अधिकारी रमेश सोलंकी और विशेष लोक अभियोजक सचिन रायकवार ने पैरवी की।

Hot this week

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

जनजातीय विभाग की संचालक IAS नेहा मराव्या के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर, पेन डाउन हड़ताल

भोपाल:जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना (TADP) की संचालक और कई...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img