Friday, May 15, 2026
41.1 C
Bhopal

विदिशा में चोरी हुए 1.10 लाख रुपए बरामद

सिविल लाइन पुलिस ने 13 दिन पहले हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने राजगढ़ से दो आरोपियों बंटी और शाहिद को गिरफ्तार कर उनके पास से 1 लाख 10 हजार रुपए बरामद किए। यह रकम किसान धर्मेंद्र दांगी की बाइक की डिग्गी से चोरी हुई थी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। थाना प्रभारी आर. के. मिश्र ने जांच के लिए एक टीम बनाई, और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पूछताछ अभी भी जारी हैं।

मंडी से लौटते वक्त हुई थी चोरी

किसान धर्मेंद्र दांगी ने बताया कि उन्होंने मंडी में उपज बेचने के बाद 1 लाख 10 हजार रुपए बाइक की डिग्गी में रखे थे। लेकिन रास्ते में वे बंटी नगर चौराहे पर कुछ देर के लिए रुके। वे वहीं एक दुकान में गेहूं देखने गए, कि तभी रुपयों से भरा बैग गायब हो गया।

150 CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले

शिकायत के बाद सिविल लाइन थाना प्रभारी आर. के. मिश्र ने एक विशेष टीम बनाई। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास के लगभग 150 CCTV कैमरे खंगाले, जिनमें संदिग्धों की गतिविधियां रिकॉर्ड हुईं। इन्हीं फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान की गई।

पहचान के बाद पुलिस टीम ने राजगढ़ में छापामारी की, जिसके बाद दोनों आरोपी बंटी और शाहिद को पकड़ कर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के पास से चोरी की पूरी रकम 1.10 लाख बरामद कर ली गई। टीआई आरके मिश्र ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और और उनसे अन्य वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Hot this week

बिजली बंद करने से रोका, तो तीन भाइयों ने युवक को पीटा

​इंदौर | शहर के चंदन नगर इलाके में दबंगई...

पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र के नाम पर ‘बाबा’ ने शिक्षक की पत्नी से ठगे ₹1.75 लाख

​भोपाल | राजधानी के कमला नगर इलाके में श्रद्धा...

ईरान-अमेरिका तनाव की आंच अब आपकी जेब तक: एमपी में ₹3 महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

​भोपाल/इंदौर | पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का सीधा...

Topics

बिजली बंद करने से रोका, तो तीन भाइयों ने युवक को पीटा

​इंदौर | शहर के चंदन नगर इलाके में दबंगई...

भड़काऊ वीडियो जारी करने पर संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष पर FIR

​भोपाल। शहर में शांति व्यवस्था को खतरे में डालने...

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, SAF आरक्षक पर मामला दर्ज

​ग्वालियर। शहर के माधौगंज थाना क्षेत्र में शादी का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img