Saturday, August 15, 2026
22.1 C
Bhopal

ग्वालियर में ब्लैकमेल कर छात्रा से रेप

ग्वालियर में तीन साल से साथ पढ़ रहा दोस्त छात्रा से मिलने उसके घर आया और उसे अकेला पाकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के दौरान आरोपी ने छात्रा के फोटो और वीडियो बना लिए और उसे ब्लैकमेल करने लगा। इसके बाद उसे जबरन अपने साथ ले गया और अपने दोस्त के हवाले कर दिया। दोस्त ने भी उसका शोषण किया और ब्लैकमेल करने लगा। अब जब छात्रा शोषण से परेशान हो गई तो थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

ग्वालियर के उपनगर मुरार निवासी 21 वर्षीय छात्रा ने शिकायत की है कि उसकी दोस्ती तीन साल से गजेन्द्र उर्फ गंजेश गोयल से है। वह नौवीं कक्षा से उसके साथ पढ़ रहा है। साथ पढ़ने के कारण वह दोस्त थे और उनका एक-दूसरे के घर पर आना जाना था। 30 अगस्त 2023 को वह घर पर थी और उसके परिजन पास ही खेत पर बन रहे गार्डन के काम को देखने के लिए गए थे। इसी बीच गजेन्द्र उर्फ गंजेश उससे मिलने के लिए उसके घर आया और उसे अकेला देखकर वह उसका मुंह दबाकर अंदर कमरे में ले गया और उसके साथ गलत काम किया। वारदात के दौरान उसने उसके वीडियो व फोटो बना लिए थे और बदनाम करने की धमकी दी थी। बदनामी के डर से वह चुप रही तो आरोपी उसे बदनाम करने की धमकी देकर शोषण करने लगा और जुलाई 2024 में गंजेश ने उसे कॉल कर बुलाया और जब उसने इनकार किया तो वीडियो वायरल करने की धमकी दी। धमकी से डर कर वह उससे मिलने पहुंची तो वह धमका कर उसे भिण्ड ले गया।

आरोपी ने अपने दोस्त को सौंप दी छात्रा, उसने भी रेप किया

भिण्ड पहुंचने से पहले ही गंजेश का दोस्त अमन गोयल मिला और उसने उसके साथ जाने को बोला और वह बाद में उनके पास आया। डर के कारण वह अमन के साथ चली गई तो अमन उसे इटावा और फिर दिल्ली ले गया, जहां पर किराए के कमरे में उसे रखा और पंद्रह दिन तक अमन उसका शोषण करता रहा। यहां पर पुलिस पहुंची तो अमन वहां से भाग गया और पुलिस उसे लेकर ग्वालियर आई। यहां पर उसने पहले

डर के कारण कुछ नहीं बताया, लेकिन अब फिर आरोपी उसे ब्लैकमेल कर रहे थे तो वह परेशान होकर थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर दो टीमें इंदौर और राजस्थान रवाना की है। पुलिस का कहना इस मामले में टीआई मुरार मदन मोहन मालवीय का कहना है कि छात्रा की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें रवाना की है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Hot this week

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

जनजातीय विभाग की संचालक IAS नेहा मराव्या के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर, पेन डाउन हड़ताल

भोपाल:जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना (TADP) की संचालक और कई...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img