Tuesday, May 5, 2026
29.1 C
Bhopal

तलैया पुलिस व्दारा शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार कब्जे से चोरी की दो एक्टिवा की बरामद कीमती एक लाख रुपये लगभग व वर्ष 2014 से फरार स्थाई वारंटी गिरफ़्तार

वाहन चोरी, नकब्जनी की घटना रोकने एवं फ़रार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन-03 नगरीय पुलिस भोपाल श्री रियाज इकबाल के निर्देशन मे, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-03 नगरीय पुलिस भोपाल श्री रामस्नेही मिश्रा,श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त महोदय कोतवाली नगरीय पुलिस भोपाल श्रीमती बिट्टू शर्मा के मार्गदर्शन मे आज दिः-10.04.2022 को तलैया पुलिस को एक उल्लेखनीय सफलता हाथ लगी, जब ईरानी डेरे का रहने वाला शब्बीर अली उर्फ अन्ना उर्फ आन्ध्रा पिता साबिर अली (ईरानी बिल्लौची) उम्रः-32 साल निवासी म.न 15 एक्साईज के सामने संजय नगर प्लेटफार्म क्रः-06 रेल्वे स्टेशन के सामने ईरानी डेरा थाना हनुमानगंज भोपाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया । मुखबिर व्दारा तलैया थाना प्रभारी राकेश साहू को टिप दी की शातिर वाहन चोर एवं लुटेरा बुधवारा क्षेत्र मे चोरी की मोपेड एक्टिवा लिये घूम रहा है तथा उसके पास कई चोरी के वाहन मिल सकते है एवं ऐशबाग थाने का स्थाई वारण्ट भी है । मुखबिर सूचना पर उक्त आरोपी को बुधवारा क्षेत्र मे घेराबंदी करके पकडा व उसके कब्जे से तलैया थाने में कायम अप.क्र.135/2022 धाराः-379 भादवि की मोपेड एक्टिवा बरामद की गई व पूछताछ करने पर तलैया क्षेत्र मे एक अन्य मोपेड एक्टिवा चोरी की वारदात भी कबूली जो अप.क्र.136/2022 धाराः-379 भादवि की मोपेड एक्टिवा यूनुस मोटर गैरेज के पास पार्किग से बरामद की गई दोनो जप्तशुदा एक्टिवा की कीमत लगभग एक लाख रुपये है तथा यह चोर ऐशबाग थाने का स्थाई वारण्ट भी है । शब्बीर अली हनुमानगंज थाने का निगरानीशुदा बदमाश भी है ।उक्त उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारी/अधिकारी अग्रांकित है । 1. TI राकेश साहू 2. SI वाय एस माँझी 3. ASI गणेश डेहरिया 4. ASI संजय मिश्रा 5. C-56 सुदीप 6. C-839 शैलेन्द्र 7.C-3423 अनिल 8.C-1165 मोनू राजावत 9. C-3490 मिथुन वर्मा ।

Hot this week

https://newscrimefile.com/wp-content/uploads/2026/05/ncf-1.pdf

https://newscrimefile.com/wp-content/uploads/2026/05/ncf-1.pdf

भोपाल: सावधान! कल 35 इलाकों में गुल रहेगी बत्ती, समय से निपटा लें जरूरी काम

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों...

सुपर कॉरिडोर पर जैन मंदिर में बड़ी चोरी, 10 लाख की चांदी की मूर्तियां पार

​इंदौर। शहर में धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने वाली...

Topics

अशोका गार्डन: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने लगाई फांसी

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र स्थित कैलाश...

बंगाल में भाजपा की जीत विकास की गारंटी: डॉ. मोहन यादव

​भोपाल। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणामों पर प्रतिक्रिया...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img