Wednesday, September 2, 2026
24.1 C
Bhopal

थाना अयोध्या नगर पुलिस ने स्कूटी मे टक्कर मारने वाले वाहन चालक समेत दोनों आरोपी को त्वरित कार्रवाई कर किया गिरफ़्तार*

*घटना का विवरण-* मिनाल गेट के पास कल दोपहर लोडिंग वाहन द्वारा स्कूटी मे पीछे से टक्कर मारने एव्ं युवक युवती घायल होने की सूचना पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर घायलों को ईलाज हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया गया। शादी करने के इरादे से युवक युवती अपनी मर्जी से घर से जा रहे थे, परिवार वालों को पता चलने पर युवती के भाई अंजूम मंसुरी ने देख लिया। गुस्सा होकर लोडिंग वाहन से युवक-युवती की स्कूटी को मुख्य सड़क पर टक्कर मारी, जिससे युवक और युवती बुरी तरह घायल हो गये। दोनों घायलों को ईलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। उक्त घटना पर अपराध क्रमांक 143/22 धारा 294, 323, 506, 3 307 ,34 भादवि का दर्ज किया गया हैं।घटना के बाद cctv फुटेज के आधार पर आरोपी *अजीम मंसूरी पिता शरीफ मंसूरी उम्र 29 साल निवासी 1574 पानी की टंकी के पास झंडा चौक खानूगांव* थाना कोहेफिजा इलाके से एवं आरोपी *ऑटो चालक रवि रंगीलेपिता छोटेलाल उम्र 26 साल निवासी झुग्गी नंबर 556 भूतनाथ मंदिर के पास संत रविदास नगर थाना गोविंदपुरा* को गिरफ़्तार कर वारदात में प्रयुक्त वाहन महिंद्रा एमपी 04 जीबी को जप्त कर लिया गया है।उक्त कार्रवाई मे थाना प्रभारी श्री नीलेश अवस्थी के निर्देशन में उप निरीक्षक विनोद कुमार पन्थी, प्रधान आरक्षक नीलेंद्र, आरक्षक प्रदीप, आरक्षक संतोष, महिला आरक्षक रेखा की रही सराहनीय भूमिका रही है ।

Hot this week

डेढ़ करोड़ के साइबर फ्रॉड में इंदौर का म्यूल अकाउंट होल्डर गिरफ्तार

​इंदौर साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मैट्रिक्स'...

Topics

डेढ़ करोड़ के साइबर फ्रॉड में इंदौर का म्यूल अकाउंट होल्डर गिरफ्तार

​इंदौर साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मैट्रिक्स'...

एमबीबीएस छात्र का ऑटो में छूटा बैग, पुलिस ने खोज निकाला

​भोपाल रामकृष्ण मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एनरोलमेंट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img