Saturday, November 21, 2026
26.1 C
Bhopal

चलती कार में युवतियों का खिड़कियों से निकलकर डांस

भोपाल में दो युवतियों का चलती कार में खिड़कियों से बाहर निकलकर डांस करने का वीडियो सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कार के नंबर के आधार पर युवतियों की तलाश की जा रही है।

ये वीडियो शहर के एयरपोर्ट रोड पर मंगलवार रात का बताया जा रहा है। जिसमें दो युवतियां चलती कार में स्टंट करती दिख रही है। बताया जा रहा है कि कार में कोई गाना बज रहा था। दोनों युवतियां खिड़की से बाहर आकर गाने की धून पर झूम रही थी।

युवतियों की कार के पीछे कार से आ रहे कुछ लोगों ने मोबाइल से उनका वीडियो बना लिया। जो बुधवार को सामने आया है। एयरपोर्ट रोड के इन दो वीडियो में एक 22 सेकेंड और दूसरा वीडियो 30 सेकेंड का है।

वीडियो में युवतियां कार की खिड़की से बाहर निकलकर झूमती नजर आ रही है।

वीडियो में युवतियां कार की खिड़की से बाहर निकलकर झूमती नजर आ रही है।

टीआई बोले- वीडियो की जांच कर रहे

वीडियो सामने आने के बाद गांधीनगर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांधीनगर थाना प्रभारी एसके सलकले ने बताया, मामले की तस्दीक कर रहे हैं। कार के नंबरों से युवतियों की पहचान की जाएगी। मामले में नियमानुसार कार्रवाई करेंगे।

Hot this week

भोपाल में कीलनदेव टॉवर की 10वीं मंजिल पर लगी आग, आधे घंटे में पाया काबू

भोपाल। शहर के व्यस्ततम बोर्ड ऑफिस चौराहे के ठीक...

20 लाख की एमडी ड्रग्स मामला: मुख्य सप्लायर राजस्थान के झालावाड़ से गिरफ्तार

हरदा (सिराली)। सिराली थाना पुलिस ने 20 लाख रुपए...

Topics

बाइक के बैग में रखवाई थी रिश्वत की रकम, लोकायुक्त टीम ने पटवारी को दबोचा

मनासा (नीमच)। उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img