Wednesday, August 12, 2026
22.1 C
Bhopal

शादी का झांसा देकर ज्यादती करने वाला आरोपी गिरफ्तार

शिवपुरी। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पीड़िता की मजबूरी का फायदा उठाकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया था।

कर्ज के बहाने हुई थी जान-पहचान

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के पिता ने आरोपी साबिर शेख से 30 हजार रुपए उधार लिए थे। इसी लेनदेन के दौरान आरोपी का परिचय पीड़िता से हुआ। महिला अपने पति से अलग रह रही थी, जिसका फायदा उठाते हुए आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ कई बार गलत काम किया।

धमकी देने पर पहुंची थाने

जब पीड़िता ने आरोपी से दूरी बनानी चाही, तो वह उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने कोतवाली थाने में न्याय की गुहार लगाई। कोतवाली प्रभारी रोहित दुबे ने बताया कि आरोपी साबिर शेख के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धारा 69 और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img