Wednesday, October 7, 2026
22 C
Bhopal

गरबा पंडाल में युवक ने युवती को गोद में उठाया

उज्जैन के गरबा पंडाल में युवक – युवती के अश्लील हरकत का वीडियो सामने आया है। वीडियो मित्तल होटल का है। युवक, युवती को गोद में उठाकर अश्लील हरकत करता दिख रहा है। हिंदू जागरण मंच ने इस पर कड़ा ऐतराज जताया है।

उज्जैन – इंदौर रोड पर होटल मित्तल में दो दिन गरबा का आयोजन हुआ था। 5 और 6 अक्टूबर को गरबे में एंट्री के लिए फीस 399/कपल रखी गई थी। रविवार रात 10 बजे तक पास बेचने और गरबे के दौरान हंगामे की सूचना पर हिंदू संगठन के नेता यहां पहुंचे थे।

हिंदू जागरण मंच के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अर्जुन सिंह भदौरिया, संयोजिका नीलू चौहान और सह संयोजक रितेश माहेश्वरी ने आपत्ति जताई। गरबे के अंतिम दिन यहां का निरीक्षण किया।

उज्जैन की सांस्कृति और छवि के लिए बहुत बड़ी ठेस हिंदू जागरण मंच के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अर्जुन सिंह भदौरिया ने बताया कि सार्वजनिक रूप से एक लड़का, लड़की को गोद में लेकर अश्लील हरकत कर रहा है। यह हमारे उज्जैन की सांस्कृति और छवि के लिए बहुत बड़ी ठेस है। जिस तरह से अश्लील हरकत माता की आराधना में की जा रही थी, वो गलत है। हम आयोजको से मांग कर रहे हैं कि वे इसका ध्यान रखें। हमने पहले भी प्रशासन को चेताया था। सह संयोजक रितेश माहेश्वरी ने कहा कि मित्तल होटल में युवक – युवती ने सारी हद पार कर दी। इसकी हम घोर निंदा करते हैं।

Hot this week

आरबीआई से 3 हजार करोड़ का ऋण स्वीकृत, तीन चरणों में होगा पूंजीगत निवेश

भोपाल राज्य सरकार ने प्रदेश के बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) को...

भोपाल: नेहरू नगर में नकाबपोश बदमाशों ने कार में लगाई आग, CCTV फुटेज आया सामने

​भोपाल। शहर के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित नेहरू...

Topics

आरबीआई से 3 हजार करोड़ का ऋण स्वीकृत, तीन चरणों में होगा पूंजीगत निवेश

भोपाल राज्य सरकार ने प्रदेश के बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) को...

25 लाख रुपए के माल के साथ 5 शातिर चोर गिरफ्तार

​जबलपुर: शहर के गोहलपुर थाना क्षेत्र में चोरियों पर शिकंजा...

इंदौर में पत्नी ने की पति की हत्या

​इंदौर: शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र के जंबूड़ी गांव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img