Tuesday, November 17, 2026
16.1 C
Bhopal

रायसेन में दो कारों की टक्कर, रिटायर्ड SDOP की मौत

रायसेन जिले के सिलवानी-सागर रोड पर दो कारों की भीषण टक्कर में रिटायर्ड एसडीओपी की मौत हो गई। जबकि उनका बेटा सहित तीन लोग घायल हो गए। घटना गुरुवार दोपहर करीब 3 से 3:30 बजे के बीच की है। स्टेट हाईवे-15 पर ग्राम सिंहपुरी के पास हादसा हुआ।

हादसे में रिटायर्ड एसडीओपी अभिमन्यु मिश्रा (66) की मौके पर मौत हो गई। वे अपने बेटे राहुल मिश्रा (35) के साथ कार में सवार थे और सागर जिले के ढाना गांव से सिलवानी की ओर आ रहे थे। वहीं, दूसरी कार में जितेंद्र (27) और मनोज (35) सवार थे। वे भोपाल से टैक्सी में सागर जिले के बंडा की ओर जा रहे थे। तेज रफ्तार के कारण सिंहपुरी गांव के पास दोनों गाड़ियों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई।

तीन लोग घायल, एक भोपाल रेफर टक्कर में राहुल मिश्रा गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें सिलवानी अस्पताल से भोपाल रेफर किया गया। दूसरी कार में सवार दोनों युवक भी घायल हैं। जिनका इलाज सिलवानी अस्पताल में चल रहा है।

पांच साल पहले हुए थे रिटायर्ड घटना की जानकारी मिलते ही सिलवानी एसडीओपी अनिल मौर्य और थाना प्रभारी पूनम सविता सिविल अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। एसडीओपी अनिल मौर्य ने बताया कि अभिमन्यु मिश्रा 2020 में पन्ना जिले के गन्नौर से रिटायर्ड हुए

स्थानीय लोगों ने इस रास्ता पर गति नियंत्रण और सुरक्षा उपायों की मांग की है, क्योंकि यहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।

Hot this week

खुद को विधि विभाग का एडिशनल डायरेक्टर बताने वाले पर धोखाधड़ी का केस

भोपाल। मध्यप्रदेश के विधि एवं विधायी कार्य विभाग में...

भोपाल: आदमपुर खंती के पास प्लास्टिक प्लांट में भीषण आग, 5 किमी दूर तक दिखा धुआं

भोपाल. आदमपुर स्थित कचरा खंती के पास सोमवार सुबह...

कलियासोत डैम के पास युवक-युवतियों से चेन लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कलियासोत डैम के पास घूमने गए चार युवक-युवतियों...

प्रेम विवाह से युवती के परिजनों के इनकार से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान

भोपाल। प्रेम प्रसंग में युवती के परिजनों द्वारा शादी...

Topics

खुद को विधि विभाग का एडिशनल डायरेक्टर बताने वाले पर धोखाधड़ी का केस

भोपाल। मध्यप्रदेश के विधि एवं विधायी कार्य विभाग में...

कलियासोत डैम के पास युवक-युवतियों से चेन लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कलियासोत डैम के पास घूमने गए चार युवक-युवतियों...

प्रेम विवाह से युवती के परिजनों के इनकार से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान

भोपाल। प्रेम प्रसंग में युवती के परिजनों द्वारा शादी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img