Wednesday, August 12, 2026
25.1 C
Bhopal

सौतेली बेटी से रेप के दोषी को 20 साल कैद

भोपाल में नाबालिग बेटी से रेप के मामले में दोषी 40 साल के सौतेले पिता को 20 साल कैद की सजा सुनाई गई है। यह सजा कुमुदिनी पटेल की कोर्ट ने सुनाई है।

पीड़िता की मां घरों में काम करती है। उसके घर से निकलते ही आरोपी किशोरी के साथ रेप करता था। ऐसा उसने कई बार किया था। किशोरी ने यह बात 6 मई 2020 को मां को बताई। मां बेटी को लेकर थाने पहुंची और पति पर एफआईआर दर्ज करा दी।

एडीपीओ दिव्या शुक्ला ने बताया कि बच्ची की मां ने पति से अलग होने के बाद दूसरी शादी कर ली थी। मां द्वारा काम पर जाने पर उसका पति बेटी से ज्यादती करता था। विरोध करने पर वह मां की हत्या करने की धमकी देता था। घटना के समय पीड़िता चौथी कक्षा में पढ़ती थी। बच्ची की मां उसके पिता को छोड़ चुकी थी और दूसरे व्यक्ति से शादी कर उसके साथ रहने लगी थी। कोरोनाकाल में लगे लॉकडाउन के दौरान आरोपी ने कई बार पीड़िता के साथ रेप किया।

चाय बनाने के बहाने किचन में बुलाकर रेप किया

पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि घटना के दिन घर के बाहर खेल रही थी। तब पापा ने चाय बनाने के बहाने किचन में बुलाया और उसके साथ ज्यादती की। इस घटना के बाद मां जब काम से घर लौटी तो मैंने उन्हें जानकारी दी। इसके बाद थाने आकर रिपोर्ट दर्ज करा रही हूं। बताया जा रहा है कि आरोपी सौतेला पिता फिलहाल जेल में बंद है।

Hot this week

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...

शॉपिंग मार्ट की तिजोरी से 5.35 लाख रुपए पार, असिस्टेंट मैनेजर पर शक

​रतलाम: सैलाना बस स्टैंड स्थित एक बड़े शॉपिंग मार्ट...

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

Topics

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img