Monday, February 23, 2026
31.5 C
Bhopal

भोपाल में बीच बाजार अकाउंटेंट से दो लाख लूटे

भोपाल के गोविंदपुरा इलाके में शनिवार शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने अकाउंटेंट से चाकू की नोक पर 2 लाख रुपए से भरा बैग लूट लिया। वारदात के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की, लेकिन अब तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल सका है।

पुलिस के मुताबिक, नेताजी एन्क्लेव चूनाभट्टी निवासी दीपेश जोशी (46) बंसल वन कंपनी में अकाउंटेंट हैं। अशोका गार्डन स्थित कंपनी के वर्कशॉप में हर शनिवार को कर्मचारियों को वेतन भुगतान किया जाता है। इसके लिए शनिवार शाम को दीपेश रानी कमलापति रेलवे स्टेशन स्थित कार्यालय से 2 लाख रुपए लेकर वर्कशॉप की ओर निकले थे।

2 बाइक पर चार बदमाश आए थे

दीपेश रचना टॉवर स्थित अग्रवाल स्वीट्स के पास पहुंचे, तभी दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। उन्होंने चाकू दिखाकर धमकाया। फिर बैग छीनकर फरार हो गए। दीपेश ने शोर मचाया लेकिन जब तक लोग कुछ समझ पाते, बदमाश वहां से भाग चुके थे।

चाकू दिखाकर पैसों से भरा बैग छीन लिया

पीड़ित दीपेश जोशी ने बताया कि, वह हर शनिवार लेबर का पेमेंट करने के लिए कैश लेकर आता है। इस शनिवार भी जब वह राशि लेकर आ रहा था, तभी अग्रवाल स्वीट्स के पास श्मशान की ओर जाने वाले रास्ते पर चार बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया। उन्होंने चाकू दिखाकर पैसों से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। सभी बदमाशों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। छीने गए बैग में करीब 2 लाख रुपए थे। दीपेश ने पुलिस को बताया कि, उन्होंने डर के कारण कोई विरोध नहीं किया और बैग छोड़ दिया।

पुराने कर्मचारियों की जांच कर रही पुलिस

पुलिस का मानना है कि लुटेरों ने वारदात से पहले रैकी की थी। उन्हें पता था कि दीपेश हर शनिवार को बड़ी रकम लेकर निकलते हैं। फिलहाल, पुलिस कंपनी के पुराने कर्मचारियों और अन्य संदिग्धों की जानकारी खंगाल रही है। गोविंदपुरा एसीपी दीपक नायक ने कहा-

अकाउंटेंट दीपेश जिस रूट से निकले थे और जहां वारदात हुई है, उसे हमने चार भागों में बांटकर जांच शुरू कर दी है। चार टीमें सीसीटीवी फुटेज भी देख रही हैं। पुलिस उस पूरे रास्ते को ट्रैक कर रही है। जहां से पीड़ित पैसे लेकर निकला था​​​​​​​। हम जल्द ही बदमाशों को पकड़ लेंगे।

Hot this week

भोपाल के 25 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल। राजधानी के करीब 25 प्रमुख इलाकों में सोमवार...

डायल-112 के ड्राइवर पर पालतू कुत्ता छोड़वाया, दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज

​इंदौर। शहर के परदेशीपुरा इलाके में एक चौंकाने वाला...

पत्नी के ‘दूसरी शादी’ करने की बात से आहत युवक ने दी जान

​इंदौर। शहर के गांधी नगर क्षेत्र में शनिवार शाम...

भोपाल: नमाज पढ़ने जा रहे 10वीं के दो छात्र सड़क हादसे का शिकार, एक वेंटिलेटर पर

​भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद इलाके में रविवार सुबह एक...

पारिवारिक विवाद के बाद सेल्समैन ने दी जान

भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ सीटीओ क्षेत्र में शनिवार देर...

Topics

एनेस्थीसिया के ओवरडोज से गई थी इकलौते बेटे की जान

इंदौर। जिला कोर्ट ने 17 वर्षीय किशोर अमित सेन...

गंजबासौदा के में पुलिस की दबिश, पकड़े गए 18 युवक-युवतियां

गंजबासौदा। स्थानीय रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित 'सुहाग लॉज' में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img