Thursday, November 19, 2026
20.1 C
Bhopal

अवंतिका एक्सप्रेस से मुंबई जा रहे परिवार का बैग चोरी

इंदौर से मुंबई जा रहे आईटी इंजीनियर के साथ उज्जैन के यहां चोरी की वारदात हो गई। चोर उनका बैग ले गया। जिसमें सोने के आभूषण, कैश और सोने की भगवान की प्रतिमा व मोबाइल थे। रतलाम में इंजीनियर ने ट्रेन से उतरकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आगर से आरोपी को पकड़ा है।

रेलवे पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तनय सेठी निवासी मुंबई पेशे से इंजीनियर है। अपने परिवार के साथ इंदौर एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। यहां से शनिवार को वह अवंतिका ट्रेन से मुंबई के लिए निकले। उज्जैन में बच्चो को नाश्ता कराते समय उनका एक बैग चोरी हो गया। इस बैग में 3 लेपटॉप, 2 आईफोन, नकदी 2 लाख, सोने की गणेश प्रतिमा, 6 तोला ज्वेलरी रखी हुई थी। ट्रेन चलने के बाद तनय को बैग गायब होने का पता चला। इस पर उन्होंने रतलाम में उतर गए और रेलवे पुलिस को मामले में जानकारी दी।

पुलिस ने आईफोन ट्रेस करना शुरू किया तो वो चालू हालत में बैग में ही रखे थे। पुलिस ने लोकेशन निकाली तो वह आगर के पास एक लॉज की निकली मिली। तत्काल रेलवे के अन्य थानों से संपर्क कर टीम को मौके पर भेजा गया। जिसमें आगर की लॉज से आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस इस मामले में जल्द खुलासा करेगी।

Hot this week

भोपाल में 96 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, पुलिस से भागते ट्रक ने कार को मारी टक्कर

भोपाल। निशातपुरा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ...

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...

इंदौर में कॉलोनी के गेट पर 6 राउंड फायरिंग, गार्ड के दौड़ने पर भागा हेलमेट पहना बदमाश

इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित गोधा एस्टेट कॉलोनी...

Topics

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img