Wednesday, September 30, 2026
31 C
Bhopal

SEIL यात्रा प्रतिनिधियों का भोपाल आगमन

-SEIL यात्रा प्रतिनिधियों का भोपाल आगमन
– पहले दिन द्रोणाचल योद्धस्थल, मध्यप्रदेश स्टेट हैंगर, मध्यप्रदेश फ्लाइंग क्लब,मानव संग्रहालय एवं पीपल्स मॉल का किया भ्रमण

भोपाल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा आयोजित SEIL यात्रा (Student Experience in Inter-State Living) के अंतर्गत पूर्वोत्तर भारत से आए प्रतिनिधियों ने भोपाल में पहले दिन द्रोणाचल योद्धस्थल, मध्यप्रदेश स्टेट हैंगर, मध्यप्रदेश फ्लाइंग क्लब एवं पीपल्स मॉल का भ्रमण किया। SEIL यात्रा के प्रतिनिधि कल रात भोपाल पहुंचे थे।

कैप्टन विश्वास राय एवं SEIL 2025 स्वागत समिति के सचिव श्री रोहित जोशी, ने प्रतिनिधियों को पायलट कोर्स एवं विमान संचालन की जानकारी दी और विमान उड़ाने की बारीकियों को समझा।

द्रोणाचल योद्धस्थल पर प्रतिनिधियों को भारतीय सेना की ऐतिहासिक उपलब्धियों और युद्धों में उपयोग किए गए शस्त्रों की जानकारी दी गई। इस दौरान उन्हें सेना की रणनीतियों और सैन्य प्रशिक्षण प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया।

मानव संग्रहालय में प्रतिनिधियों ने नॉर्थ ईस्ट की पुरातन संस्कृति को एवं पीपल्स मॉल में प्रतिनिधियों ने विभिन्न स्मारकों को देखा ।

भ्रमण स्थल पर भोपाल महानगर की स्वागत समिति के गणमान्य सदस्य डॉ. अभिजीत देशमुख, सचिन वर्मा, मुदित शहजवार, आयुष वाजपेई, रवि शर्मा, आशीष जनक एवं कुणाल ज्ञानी उपस्थित रहे।

SEIL यात्रा, जिसे “राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा”भी कहा जाता है, का मुख्य उद्देश्य पूर्वोत्तर भारत के छात्र-छात्राओं को भारतीय संस्कृति, परंपरा और जीवनशैली से जोड़ना है। इस यात्रा के माध्यम से प्रतिभागी विभिन्न राज्यों की परंपरा, समाज और जीवनशैली का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करते हैं।

प्रतिनिधियों को भोपाल के विभिन्न मेजबान परिवारों में ठहराया जाएगा, जहां वे स्थानीय संस्कृति को करीब से समझ सकेंगे। साथ ही वे भोपाल के शैक्षणिक संस्थानों और महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण करेंगे।

यात्रा के अंतर्गत 4 फरवरी को एक भव्य नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें शहर के गणमान्य नागरिक, शिक्षाविद, विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता एवं अन्य प्रतिष्ठित लोग शामिल होंगे।

ABVP की यह पहल वर्षों से “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को सशक्त कर रही है और भारत की सांस्कृतिक विविधता में एकता को मजबूती प्रदान कर रही है।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img