Saturday, September 26, 2026
20.9 C
Bhopal

शादी के 2 महीने बाद ही पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची पति की हत्या की साजिश

​छतरपुर। छतरपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक नवविवाहिता ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर महज 2 महीने पुराने अपने सुहाग का कत्ल कर दिया। मृतक मनीराम रैकवार (22) की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसकी पत्नी शिवानी रैकवार, प्रेमी अखिलेश पटेल और उनके साथी भरत यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

​शादी में शामिल हुआ था कातिल

पुलिस के अनुसार, शिवानी और अखिलेश के बीच शादी से पहले से प्रेम संबंध थे। अखिलेश ने शातिर तरीके से मनीराम से दोस्ती की और यहाँ तक कि उसकी शादी में भी शामिल हुआ। उसने शादी की रस्मों में हिस्सा लेकर परिवार का भरोसा जीत लिया था।

​जंगल ले जाकर पेचकस से उतारा मौत के घाट

मनीराम के दिल्ली जाने की योजना से डरे प्रेमी जोड़े ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। 9 जुलाई को अखिलेश पार्टी के बहाने मनीराम को अमरोनिया के जंगल ले गया, जहाँ उसे पेचकस से गोदकर मार डाला। शव को छिपाने के लिए नाले में बड़े पत्थरों के नीचे दबा दिया गया था।

​कॉल डिटेल से खुली पोल

मनीराम के लापता होने के बाद पुलिस ने तकनीकी जांच और कॉल डिटेल्स खंगाली, जिससे शिवानी और अखिलेश का रिश्ता और साजिश बेनकाब हो गई। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने बताया कि तीनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। अब पुलिस जल्द ही कोर्ट में चालान पेश करने की तैयारी कर रही है।

Hot this week

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

देवास में गणेश पंडाल के पास विवाद: अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला, गंभीर

​देवास: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मुखर्जी नगर में गुरुवार...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

Topics

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने की आत्महत्या, सिकल सेल बीमारी से थे पीड़ित

​भोपाल: अवधपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व...

मंडला नगर पालिका CMO 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

​मंडला: लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img