Sunday, September 27, 2026
27.5 C
Bhopal

देपालपुर में उगा अनोखे आकार का लहसुन

इंदौर के देपालपुर में इस बार लहसुन की अच्छी पैदावार हुई है। बाजार में भी लहसुन की भरपूर आवक है। आमतौर पर लहसुन एक पीस में आता है जिसमें कई कलियां समाहित होती हैं। लहुसन का आकार कुछ कम ज्यादा हो सकता है लेकिन देपालपुर में किसान लाखन सिंह गेहलोत के खेत में एक अनूठे आकार और प्रकार का एक लहसुन निकला है।

पूरे खेत में लहसुन समान आकार में थे लेकिन इस लहसुन का आकार पंजे की हथेली बराबर है। खास बात यह कि यह सात लहसुन का एक गुच्छ है। इसमें बीच वाला लहसुन बड़े आकार है। इसके आसपास छह लहसुन के गुच्छ हैं जो एक जैसे और इन सभी की एक-एक डंडिया फूलों की तरह फैली हुई है। सात लहसुन में काफी कलियां है और पूरा गुच्छ भरा हुआ है। नीचे छह लहसुन की ग्रोथ समान रूप और समान आकार में हुई है।

किसान लाखनसिंह का कहना है कि परिवार की पुश्तैनी खेती है लेकिन बीते सालों में इंदौर सहित आसपास के क्षेत्रों में ऐसा लहसुन पैदा नहीं हुआ। यहीं बात किसान बने सिंह, इशुराव, मथुरा सिंह आदि दोहराते हैं। सभी किसान इसे एक प्राकृतिक कारण मानते हैं। पहली बार इस आकार-प्रकार का लहसुन होने से लाखनसिंह के परिवार ने इसे सहेजकर रखा है।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img