Friday, October 2, 2026
26.3 C
Bhopal

वन विभाग ने मंदिर के मेन गेट को चुनवाया, हंगामा: भोपाल में कांग्रेस और हिंदू संगठनों ने दीवार तुड़वाकर पूजा की

भोपाल के अर्जुन नगर में मां काली मंदिर के मेन गेट को सीमेंट की ईंटों से बंद करने पर हंगामा हो गया। कांग्रेस और हिंदूवादी संगठनों ने इसे आस्था पर चोट बताया। सरकारी जमीन पर बने मंदिर के मुख्य गेट को वन विभाग ने सीमेंट की ईंट से चुनवाया था। दो घंटे तक हुए हंगामे के बाद वन विभाग ने दीवार तुड़वा दी। कांग्रेस विधायक और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मंदिर में जाकर मां काली की पूजा की। तब कहीं जाकर मामला शांत हो सका।

मंदिर वन विभाग की जमीन पर बना है। ठीक पीछे वन विभाग की बिल्डिंग बन रही है। सोमवार सुबह वन विभाग ने मंदिर के मेन गेट को बंद कर दिया। जानकारी मिलते ही संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी मौके पर पहुंचे और विरोध जताने लगे। कुछ देर बाद कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा, पार्षद योगेंद्र सिंह गुड्‌डू चौहान भी पहुंच गए। सभी विरोध में धरने पर बैठ गए। हंगामे की स्थिति को देखते हुए आसपास के थानों से बड़ी संख्या में पुलिस बल बुलाया गया।

Hot this week

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...

मिसरोद में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, केस दर्ज

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में एक 21 वर्षीय युवती...

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

Topics

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img