Saturday, November 14, 2026
16.1 C
Bhopal

पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर महिला से 10.08 लाख की ऑनलाइन ठगी, इंस्टाग्राम पर देखा था विज्ञापन

​इंदौर (एरोड्रम)। शहर के एरोड्रम इलाके में रहने वाली एक महिला के साथ पार्ट-टाइम जॉब का झांसा देकर 10 लाख 8 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता इति जैन ने इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देखकर संपर्क किया था, जिसके बाद ठगों ने उन्हें टेलीग्राम ग्रुप से जोड़कर होटल और रेस्टोरेंट की रेटिंग देने के बदले मोटा कमीशन देने का लालच दिया।

​ऐसे दिया ठगी को अंजाम:

  • ​शुरु शुरुआती भरोसा: ठगों ने शुरुआत में छोटे टास्क (रेटिंग) करवाने के बाद कुछ मुनाफा और कमीशन अकाउंट में वापस भेज दिया, जिससे महिला का भरोसा जीत लिया गया।
  • ​बड़े निवेश का जाल: भरोसा जीतने के बाद आरोपियों ने ‘एनएससी अकाउंट’ में और पैसे निवेश करने पर भारी मुनाफे का झांसा दिया।
  • ​खाता बंद होने का बहाना: जब पीड़िता ने बड़ी रकम जमा करा दी, तो ठगों ने उनका अकाउंट बंद होने की बात कही और पैसे निकालने के नाम पर अलग-अलग खातों में कुल 10 लाख 8 हजार रुपए ऐंठ लिए।

​एरोड्रम पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर पार्ट-टाइम जॉब और कम समय में ज्यादा मुनाफे का लालच देने वाले ऐसे विज्ञापनों से सावधान रहें और किसी भी अनजान व्यक्ति के खाते में पैसे ट्रांसफर न करें।

Hot this week

साल 2022 से फरार चल रहा वारंटी आरोपी कोलार से गिरफ्तार

भोपाल। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे...

Topics

साल 2022 से फरार चल रहा वारंटी आरोपी कोलार से गिरफ्तार

भोपाल। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे...

साइबर हमले के डर से एमपी के 25 सरकारी विभागों की वेबसाइट बंद, आमजन परेशान

मध्यप्रदेश में सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और तकनीकी लापरवाही...

होटल में नौकरी का झांसा देकर 45 वर्षीय महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी के परवलिया सड़क इलाके में एक होटल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img