Friday, October 9, 2026
22.2 C
Bhopal

राऊ में बस ने महिला को टक्कर मारी,मौत

इंदौर के राऊ इलाके में मंगलवार दोपहर एक महिला को बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने बस को रोक लिया, लेकिन ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

राऊ पुलिस के मुताबिक मृतिका का नाम विद्या, पति भागीरथ पाटीदार, निवासी राऊ है। पुलिस ने बताया कि विद्या अपने घर से राशन लेने कंट्रोल पर जा रही थी। थाने के आगे रास्ता पार करते समय उन्हें तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में विद्या की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

बेटे-पति की हो चुकी है मौत

परिवार के लोगों ने बताया कि विद्या के परिवार में एक बहू और 15 साल का पोता है। विद्या के पति की करीब 12 साल पहले बीमारी के कारण मौत हो चुकी है। उनके इकलौते बेटे राकेश की भी कोरोना के दौरान मृत्यु हो गई थी। बहू निजी काम करके परिवार की देखभाल कर रही थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

गांजा तस्करी करने वाले को आठ महीने का सश्रम कारावास और अर्थदंड

​भोपाल: खजुरी सड़क थाना क्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों के...

स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबन से बहाल

​भोपाल: राजधानी के स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी...

आरटीओ की बड़ी कार्रवाई: 11 मील और होशंगाबाद रोड पर 7 बसों के चालान, 35 हजार जुर्माना वसूला

​भोपाल: यात्रियों की सुरक्षा और सड़क नियमों का सख्ती से...

Topics

गांजा तस्करी करने वाले को आठ महीने का सश्रम कारावास और अर्थदंड

​भोपाल: खजुरी सड़क थाना क्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों के...

स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबन से बहाल

​भोपाल: राजधानी के स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी...

मुंबई की युवती को इंदौर बुलाकर होटल में दुष्कर्म, नंबर ब्लॉक कर भागा आरोपी

​इंदौर: शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img