Monday, September 28, 2026
29.8 C
Bhopal

भोपाल के वीआईपी रोड युवकों ने हंगामा किया

भोपाल के वीआईपी रोड पर रात के समय कुछ युवकों ने हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम के डस्टबिन तोड़े और उन्हें बड़ा तालाब में फेंक दिया। इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।

वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है, जो गुरुवार को सामने आया। इसमें दो से तीन युवक राजा भोज की प्रतिमा के सामने हंगामा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान एक युवक डस्टबिन को तोड़ देता है और फिर कुछ हिस्सा तालाब में फेंकता है। बताया जाता है कि युवक शराब के नशे में थे। इस मामले में एमआईसी मेंबर आरके सिंह बघेल ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। दोषियों पर कार्रवाई करेंगे।

पेड़ काटने और डंपर से मुर्रम डलवाने के भी VIDEO

गुरुवार को पेड़ काटने और डंपर से मुर्रम डलवाने के दो वीडियो और सामने आए। इसे लेकर भी निगम अफसरों ने जांच कराने की बात कही है। बताया जाता है कि एक कर्मचारी अपने निजी फॉर्म हाउस में सरकारी डंपर से मुर्रम डलवा रहा था। इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिए और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। वहीं, वार्ड-54 में पेड़ काटने के वीडियो भी सामने आए। निगमकर्मियों पर ही पेड़ कटवाने के आरोप लगे हैं।

Hot this week

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

भोपाल में न्यूनतम वेतन को लेकर अस्थायी और आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन

​भोपाल: न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर सोमवार सुबह 3...

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img