Tuesday, November 3, 2026
18.7 C
Bhopal

विधायक के ठिकानों पर ED की छापेमारी

महाराष्ट्र में शिव सेना विधायक प्रताप सरनाईक (Pratap Sarnaik) के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी की है. इसमें 11 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त की गई है. यह छापेमारी NSEL घोटाले से जुड़ी है. ईडी ने बताया कि मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत दर्ज मामले में छापेमारी हुई. इसमें प्रताप सरनाईक की 11 करोड़ की संपत्ति जब्त हुई. इसमें ठाणे में उनके दो अपार्टमेंट और एक प्लॉट शामिल है. बता दें कि मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने NSEL डायरेक्टर्स, 25 डिफॉल्टर्स और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था. इसके बाद वित्तीय जांच एजेंसी ईडी ने जांच शुरू की थी।

Hot this week

ऐशबाग के 600 जर्जर मकानों पर 14 से चलेगा बुलडोजर, 13 तक घर खाली करने की चेतावनी

भोपाल ऐशबाग स्थित एमपी हाउसिंग बोर्ड के जर्जर ईडब्ल्यूएस...

Topics

ऐशबाग के 600 जर्जर मकानों पर 14 से चलेगा बुलडोजर, 13 तक घर खाली करने की चेतावनी

भोपाल ऐशबाग स्थित एमपी हाउसिंग बोर्ड के जर्जर ईडब्ल्यूएस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img