Sunday, October 4, 2026
27.1 C
Bhopal

शिवपुरी में कोहरे के कारण सड़क किनारे खड़े डंपर से टकराया कंटेनर, चालक की मौत

कोलारस के आगे लुकवासा चौकी में हाइवे के किनारे पर खड़े डंपर में कंटेनर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन किनारे में स्थित खाई में गिर गए। हादसे में डंपर के चालक की मौत हो गई। वह डंपर के अंदर हो रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बदरवास की ओर जा रहा डंपर बुधवार की रात खराब हो गया। रात हो जाने के कारण चालक ने डंपर को सड़क के किनारे भदौरिया होटल पर खड़ा कर दिया। चालक सूरज गुर्जर निवासी करैरा और क्लीनर अर्जुन गुर्जर दोनों डंपर में ही सो गए। रात में करीब तीन बजे तेज गति से आ रहे कंटेनर में पीछे से डंपर में टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि कोहरे के कारण कंटेनर के चालक की नजर डंपर पर नहीं पड़ी और हादसा हो गया। हादसे में डंपर के अंदर सो रहे चालक सूरज गुर्जन की मौत हो गई। वहीं क्लीनर को चोट आई हैं और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। टक्कर लगने के बाद डंपर और कंटेनर कई मीटर तक घसीटने हुए चले गए और पास में बनी छोटी सी खाई में जाकर गिर गए। लुकवासा चौकी प्रभारी योगेंद्र रघुवंशी के अनुसार हादसे की वजह घना कोहरा हो सकता है। उन्होंने बताया कि रात में कोहरे के कारण कंटेनर चालक को डंपर दिखा नहीं होगा और इसी कारण यह हादसा घटित हुआ होगा। फिलहाल मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। गौरतलब है कि सर्दी भलें कम होती जा रही है, मगर रात में काफी कोहरा अभी भी रहता है।

Hot this week

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

स्टेशन बजरिया पुलिस की कार्रवाई: 54 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ किन्नर गिरफ्तार

​भोपाल: गांधी जयंती पर शहर में शराब दुकानें बंद रहने...

Topics

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

एसबीआई में नौकरी का झांसा देकर महिला से 12.77 लाख रुपए की ठगी, ऑनलाइन सेंटर संचालक पर केस दर्ज

ग्वालियर: माधौगंज थाना क्षेत्र में एक ऑनलाइन सर्विस सेंटर संचालक...

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img