Wednesday, August 19, 2026
26.1 C
Bhopal

भोपाल में प्रॉपर्टी डीलर से ₹25 लाख की रंगदारी मांगी

भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में रहने वाले एक प्रॉपर्टी डीलर से 25 लाख रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने कॉल पर फरियादी को रंगदारी देने के लिए धमकाया। नहीं देने की हालत में हत्या की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।

मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तब खुलासा हुआ कि आरोपी और फरियादी पुराने दोस्त हैं। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। टीआई अनुराग लाल ने बताया कि मयूर बिहार कॉलोनी में रहने वाले मोहम्मद मतीन पूर्व में ऑटो डील करते थे। लंबे समय से वह प्रॉपर्टी डीलिंग के काम से जुड़े हैं।

ऑटो डीलिंग कार्य करने के दौरान आरोपी मोहम्मद फैज उनका पार्टनर हुआ करता था। कारोबार में नुकसान के बाद दोनों अलग हो गए। अब फैज मतीन की तरक्की देखकर उससे रंजिश रखने लगा था। उसकी आर्थिक हालत भी बेहद खराब है।

मदद के तौर पर मतीन ने उसको करीब सवा पांच लाख रुपए अलग-अलग समय में दिए। तब फैज ने उसे धमकाकर 25 लाख रुपए की रंगदारी वसूलने की प्लानिंग की।

Hot this week

शिवपुरी में शराब कंपनी के मैनेजर की गोली मारकर हत्या, दो कर्मचारियों पर केस दर्ज

​शिवपुरी। जिले के नरवर क्षेत्र में मंगलवार देर रात...

Topics

सागा ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन: 10 हजार करोड़ की पोंजी स्कीम का भंडाफोड़, नकदी, सोना और गाड़ियां जब्त

नई दिल्ली/भोपाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img