Wednesday, August 19, 2026
26.1 C
Bhopal

पत्नी से विवाद के बाद चौथी मंजिल से कूदा, मौत

इंदौर के अहीर खेड़ी में रहने वाले मजदूर 25 वर्षीय जितेन्द्र मेघवाल ने शनिवार रात बिल्डिंग की चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी। बताया जाता है कि रात में वह नशे में अपने घर आया। इस दौरान पत्नी से विवाद हुआ और उसने बिल्डिंग से छलांग लगा दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में ले लिया है। द्वारकापुरी पुलिस ने बताया कि जितेन्द्र पुत्र बद्रीलाल मेघवाल ने अपने फ्लैट के चौथी मंजिल की बालकनी से छलांग लगा दी। परिवार के लोगों ने बताया कि जितेन्द्र मजदूरी करता था। वह रात में घर के नीचे आया और रिश्तेदार को कहा कि वह टिफिन की थैली ऊपर लेकर चले। इसके बाद वह अपने फ्लैट में पहुंचा और बर्तन धो रही पत्नी पूजा से विवाद करने लगा। कुछ देर बाद जितेन्द्र कमरे में बैठ गया। इसके बाद बालकनी की तरफ गया और ऊपर से छलांग लगा दी।

आए दिन करता था पत्नी से विवाद

आसपास के लोगों ने पत्नी पूजा, उसकी सास एवं साली को जितेन्द्र के कूदने की जानकारी दी। परिवार के लोगों ने बताया कि जितेन्द्र आए दिन पत्नी से विवाद करता था। वह नशे का आदी है। रात में भी उसने पत्नी पूजा के साथ मारपीट करने की कोशिश की थी। जितेन्द्र के परिवार में उसकी तीन साल की बेटी है। वहीं परिवार के अन्य लोग भी इसी बिल्डिंग में रहते हैं।

लोगों ने आवाज देकर कूदने से रोका था जितेन्द्र का परिवार जिस बिल्डिंग​​​​​​​ में रहता है वह आईडीए की है। यहां के फ्लैट गरीबों को दिए गए हैं। इसके पास और बिल्डिंग बनी हैं। हादसे के वक्त नीचे खड़े लोगों ने जितेंद्र को आवाज देकर कूदने से रोकने का प्रयास भी किया, मगर वह नहीं माना और छलांग लगा दी।

Hot this week

Topics

सागा ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन: 10 हजार करोड़ की पोंजी स्कीम का भंडाफोड़, नकदी, सोना और गाड़ियां जब्त

नई दिल्ली/भोपाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में...

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img