Tuesday, September 8, 2026
23.1 C
Bhopal

पीएम-आवास योजना के नाम पर 10 हजार ठगे

मऊगंज के हनुमना तहसील क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक महिला को अपना निशाना बनाया। पटेहरा गांव की रहने वाली गुलाब कली से प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त के नाम पर 10 हजार रुपए से अधिक की ठगी की गई।

ठगों ने महिला को फोन कर बताया कि उनके खाते में प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त भेजनी है। गलत फीडिंग का हवाला देकर उन्होंने पहले 1,550 रुपए मांगे। महिला ने यह राशि तुरंत भेज दी।

इसके बाद ठगों ने तकनीकी खामियों का बहाना बनाकर 8,600 रुपए और ले लिए। उन्होंने कहा कि 8,000 रुपए वापस कर देंगे। 600 रुपए कागजात की फीस के रूप में काट लिए जाएंगे।

जब ठगों ने 16,000 रुपए और मांगे तो महिला ने मना कर दिया। इस पर ठगों ने धमकियां देनी शुरू कर दीं। पीड़ित ने आज 19 अप्रैल की शाम को मऊगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई।

प्रधान आरक्षक राजेंद्र मिश्रा के अनुसार महिला की शिकायत पर जांच की जा रही है।

Hot this week

दोषियों को होगी फांसी, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का कड़ा बयान

​सागर में हुए जहरीली शराब कांड पर प्रदेश के...

डिप्टी सीएम देवड़ा जी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की मदद

​उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को बुंदेलखंड...

भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक:उपमुख्यमंत्री देवड़ा और प्रदेश प्रभारी ने की चर्चा

​भोपाल मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को...

राजीनामे के बहाने बुलाकर युवक पर तलवार से हमला, उंगलियां कटीं

​भोपाल तलैया थाना क्षेत्र में दो दिन पुरानी रंजिश का...

Topics

भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक:उपमुख्यमंत्री देवड़ा और प्रदेश प्रभारी ने की चर्चा

​भोपाल मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को...

राजीनामे के बहाने बुलाकर युवक पर तलवार से हमला, उंगलियां कटीं

​भोपाल तलैया थाना क्षेत्र में दो दिन पुरानी रंजिश का...

भोपाल नगर निगम महापौर की गाड़ी में आग लगाने की कोशिश

​भोपाल: निगम मुख्यालय में सोमवार दोपहर करीब पौने तीन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img