Tuesday, September 8, 2026
22.1 C
Bhopal

पति को कुचलवाने वाली पत्नी अरेस्ट:बॉयफ्रेंड की कार से मारने का किया था प्रयास

ग्वालियर में शनिवार रात 11 बजे पुलिस ने 2 हजार रुपए की इनामी महिला रजनी पाल को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने एक महीने पहले अपने पति को बॉयफ्रेंड की कार से कुचलवाने की कोशिश की थी। यह घटना 20 मार्च 2025 को झांसी रोड स्थित नाका चंद्रवदनी की है, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ था।

वायरल वीडियो में महिला का प्रेमी कार से उसके पति को टायरों के नीचे दबाकर करीब 50 से 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया था। इस मामले में महिला से पूछताछ की जा रही है, जबकि उसका बॉयफ्रेंड पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। उसे पकड़कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

थाना प्रभारी झांसी रोड अवधेश सिंह कुशवाह ने बताया कि प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या का प्रयास करने वाली महिला आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। पकड़ी गई महिला आरोपी ने 20 मार्च को नाका चन्द्रवदनी पर अपने पति को कार से उस समय कुचलवाने का प्रयास किया था। जब वह अपने प्रेमी के साथ कार में थी और उसके पति ने उसे रंगे हाथ पकड़ने के बाद कार रोकने का प्रयास किया तो वे उसे करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गए थे। जिसमें युवक गंभीर घायल हुआ था।

घायल पति को पत्नी ने ही कराया था भर्ती

गंभीर घायल होने पर पत्नी रजनी पाल ही अनिल को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंची, जहां पर त्वरित उपचार के कारण उसकी जान बच गई। उसकी हालत में सुधार होने पर उसकी शिकायत पर पत्नी और प्रेमी मंगल सिंह कुशवाह के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने जब उसकी जानकारी निकाली तो पता चला कि प्रेमी और प्रेमिका पास-पास रहते थे। जिसके बाद पुलिस ने मंगल सिंह को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन आरोपी पत्नी फरार हो गई थी तो पुलिस कप्तान ने उसकी गिरफ्तारी पर दो हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। शनिवार को पुलिस को उसकी सूचना मिली थी कि वह इलाके में देखी गई है। जिसके बाद एसआई रूबी भार्गव पुलिस टीम के साथ पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।

2016 में शादी हुई, दोनों को 2 बेटी, 1 बेटा है

सीएसपी रोबिन जैन के अनुसार तारागंज इलाके का रहने वाला अनिल पाल घर के नीचे स्टेशनरी की दुकान चलाता है। 2016 में अनिल पाल ने टेकनपुर निवासी रजनी पाल से शादी की थी। शादी के बाद उनके दो बेटी और एक बेटा हुआ। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था।

सीएसपी हिना खान ने बताया

हत्या के प्रयास में फरार दो हजार की इनामी महिला को झांसी रोड थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि उसका साथी पूर्व में पकड़ा जा चुका है।

Hot this week

दोषियों को होगी फांसी, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का कड़ा बयान

​सागर में हुए जहरीली शराब कांड पर प्रदेश के...

डिप्टी सीएम देवड़ा जी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की मदद

​उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को बुंदेलखंड...

भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक:उपमुख्यमंत्री देवड़ा और प्रदेश प्रभारी ने की चर्चा

​भोपाल मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को...

राजीनामे के बहाने बुलाकर युवक पर तलवार से हमला, उंगलियां कटीं

​भोपाल तलैया थाना क्षेत्र में दो दिन पुरानी रंजिश का...

Topics

भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक:उपमुख्यमंत्री देवड़ा और प्रदेश प्रभारी ने की चर्चा

​भोपाल मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को...

राजीनामे के बहाने बुलाकर युवक पर तलवार से हमला, उंगलियां कटीं

​भोपाल तलैया थाना क्षेत्र में दो दिन पुरानी रंजिश का...

भोपाल नगर निगम महापौर की गाड़ी में आग लगाने की कोशिश

​भोपाल: निगम मुख्यालय में सोमवार दोपहर करीब पौने तीन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img