Tuesday, September 8, 2026
22.1 C
Bhopal

विदिशा में अपराधियों को पुलिस ने बाजार में घुमाया

विदिशा जिला अस्पताल के वार्डबॉय पर जानलेवा हमला करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें दो युवक और एक नाबालिग शामिल हैं। आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने शुक्रवार को शहर के बाजार में जुलूस के रूप में घुमाया और उनसे “अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है” जैसे नारे भी लगवाए।

घटना 12 अप्रैल की रात की है, जब जिला अस्पताल में पदस्थ वार्डबॉय रघुवीर सिंह रघुवंशी पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल रघुवीर को तत्काल उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। हमले के बाद से ही पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी थी।

200 CCTV फुटेज खंगाले, 250 से अधिक लोगों से पूछताछ

कोतवाली थाना प्रभारी आनंद राज के अनुसार, घटना की जांच के लिए टीम ने लगभग 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और 250 से अधिक लोगों से पूछताछ की। इसके आधार पर पुलिस ने 22 वर्षीय सूरज अहिरवार, अभिषेक वंशकार और एक नाबालिग को हिरासत में लिया।

प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों का कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं था। वे केवल इलाके में दबदबा बनाने और शौक के लिए अपराध कर रहे थे। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, सूरज और अभिषेक पर पूर्व में भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इनमें एक मामला एक अनजान व्यक्ति पर जानलेवा हमले का भी है।

Hot this week

दोषियों को होगी फांसी, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का कड़ा बयान

​सागर में हुए जहरीली शराब कांड पर प्रदेश के...

डिप्टी सीएम देवड़ा जी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की मदद

​उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को बुंदेलखंड...

भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक:उपमुख्यमंत्री देवड़ा और प्रदेश प्रभारी ने की चर्चा

​भोपाल मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को...

राजीनामे के बहाने बुलाकर युवक पर तलवार से हमला, उंगलियां कटीं

​भोपाल तलैया थाना क्षेत्र में दो दिन पुरानी रंजिश का...

Topics

भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक:उपमुख्यमंत्री देवड़ा और प्रदेश प्रभारी ने की चर्चा

​भोपाल मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को...

राजीनामे के बहाने बुलाकर युवक पर तलवार से हमला, उंगलियां कटीं

​भोपाल तलैया थाना क्षेत्र में दो दिन पुरानी रंजिश का...

भोपाल नगर निगम महापौर की गाड़ी में आग लगाने की कोशिश

​भोपाल: निगम मुख्यालय में सोमवार दोपहर करीब पौने तीन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img