Tuesday, September 8, 2026
22.1 C
Bhopal

शादी का झांसा देकर गर्लफ्रेंड से रेप:दूसरी लड़की से रिश्ता तय हुआ तो थाने पहुंची पीड़िता, रुपए लेने का भी लगाया आरोप

हम लोग एक ही स्कूल में पढ़ते थे। एक ही क्लास में थे। 9वीं और 10वीं में साथ पढ़े, तो बातचीत होना शुरू हो गई। इसके बाद स्कूल से घर आना-जाना साथ में होने लगा। समय के साथ बड़े हुए तो दोस्ती और गहरी हो गई। कई बार वो अपने घर ले गया। मैं भी फ्रेंड के नाते चली गई। 2023 में संस्कार जाटव ये कहते हुए घर ले गया कि मेरे माता-पिता मिलना चाहते हैं। मैं संस्कार के गढ़ा फाटक स्थित घर चल गई। यहां उसने मेरे साथ जबरन संबंध बनाए। मेरा रेप किया। संस्कार ने यह भी कहा था कि जल्द ही वह शादी कर लेगा। लेकिन अब धोखा दे रहा है। उसने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी है। उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

शनिवार शाम लॉर्डगंज थाने पहुंची 23 वर्षीय युवती ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के खिलाफ यह शिकायत दर्ज कराई है। युवती ने बताया कि स्कूल टाइम में दोस्ती हुई थी। उसके बाद प्यार हुआ। संस्कार ने शादी के नाम पर कई बार संबंध बनाए। बहुत बार तो ऐसा भी हुआ कि परिवार वालों की मौजूदगी में मैं घर गई। युवती का कहना है कि 2023 में संस्कार पहली बार अपने घर ले गया। यहां उसके साथ जबरदस्ती की। युवती ने संस्कार के परिवार वालों को जब सारी घटना बताई तो वो पहले शादी के लिए राजी हो गए। लेकिन वो बिना किसी को कुछ बताए उसकी शादी के लिए दूसरी लड़की भी देखते रहे। संस्कार और युवती के बीच इस दौरान लगातार बात भी होती रही।

अब शादी करने से किया इनकार लॉर्डगंज थाने पहुंची युवती ने पुलिस को बताया कि 5 मई को संस्कार की नरसिंहपुर में शादी है। जैसे ही जानकारी लगी तो उससे संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन बात नहीं हो पाई। युवती का कहना है कि शादी की बात करते हुए उसने कई बार संबंध बनाए और अब मना कर रहा है। युवती का कहना था कि संस्कार के पिता ने उससे 30 हजार रुपए यह कहते हुए लिए थे कि शादी में तुम्हारे लिए जेवर बनवाना है। इसी तरह संस्कार ने भी एक लाख 30 हजार रुपए काम के बहाने से मांगे थे। फिलहाल युवती की शिकायत पर लॉर्डगंज थाना पुलिस ने संस्कार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Hot this week

दोषियों को होगी फांसी, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का कड़ा बयान

​सागर में हुए जहरीली शराब कांड पर प्रदेश के...

डिप्टी सीएम देवड़ा जी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की मदद

​उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को बुंदेलखंड...

भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक:उपमुख्यमंत्री देवड़ा और प्रदेश प्रभारी ने की चर्चा

​भोपाल मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को...

राजीनामे के बहाने बुलाकर युवक पर तलवार से हमला, उंगलियां कटीं

​भोपाल तलैया थाना क्षेत्र में दो दिन पुरानी रंजिश का...

Topics

भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक:उपमुख्यमंत्री देवड़ा और प्रदेश प्रभारी ने की चर्चा

​भोपाल मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को...

राजीनामे के बहाने बुलाकर युवक पर तलवार से हमला, उंगलियां कटीं

​भोपाल तलैया थाना क्षेत्र में दो दिन पुरानी रंजिश का...

भोपाल नगर निगम महापौर की गाड़ी में आग लगाने की कोशिश

​भोपाल: निगम मुख्यालय में सोमवार दोपहर करीब पौने तीन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img