Monday, November 2, 2026
19.5 C
Bhopal

निवेश के नाम पर 26 लाख 50 हजार ठगे

इंदौर में आईपीओ और शेयर बाजार में मुनाफा कमाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। यहां एक माह में करीब 26 लाख 50 हजार रूपए की ठगी की गई हैं। क्राइम ब्रांच ने मामले में शिकायत के बाद केस दर्ज किया है और साइबर टीम जांच में जुट गई है।

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया से मिली जानकारी के मुताबिक अमित उपाध्याय निवासी राजेन्द्र नगर की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने वाट्सएप ग्रुप के 5 मोबाइल नंबर पर फर्जीवाड़े को लेकर केस दर्ज किया है। अमित उपाध्याय 2 अगस्त 2024 को यूबीएस सिक्योरिटी नाम के वाट्सएप ग्रुप पर जुड़े थे, जिसमें शेयर मार्केट को लेकर कई मैसेज आते थे। शुरुआत में वरूण पटेल नाम बताकर एक मोबाइल नंबर के व्यक्ति से चैटिंग हुई। उसने बताया कि आप निवेश कर अच्छा मुनाफा कमा सकते है। जिसमें रियायती दामों पर शेयर मिलेंगे, वही बताये गए मूल्य पर अच्छा मुनाफा होगा। इसमें ग्रुप में दिए गए एप से रूपए जमा करने और निकालने की बात कही गई। शुरू में करीब 1 लाख से अधिक रूपए डाले गए, जिसमें करीब 98 हजार का प्रॉफिट अकाउंट में आया। भरोसा होने पर और इन्वेस्ट करने करने का सोचा।

आईपीओ का दिया सुझाव,लोन लेकर डाले रूपए इसके बाद ग्रुप से बात कर रहे अन्य लोगों ने आईपीओ आने के बाद उसमें इन्वेस्ट करने की बात कही। जिसमें 3 लाख रूपये लगाए गए। इसके बाद उन्होंने 19 लाख के शेयर अकाउंट में डाले, कहा कि कंपनी की पॉलिसी के हिसाब से इसका भुगतान अभी करना होगा। जिसमें प्रॉफिट अकाउंट में डाला जाएगा। इसके बाद लोन लेेकर रूपए अकाउंट में डाले गए। इस दौरान 5 लाख 70 हजार रूपए आईपीओ में प्राॅफिट बताया गया। वही 19 लाख का पेमेंट जो अलग से शेयर को लेकर डाला था। उसे लेकर भी देने की बात कही गई लेकिन ठग द्वारा ओर इन्वेस्ट करने के लिये कहा गया।जिसमें तीन माह से पुनीत व्यास सहित अन्य लोग अलग-अलग तरह से बात करते रहे और मामले को टालते रहे। बाद में ठगी होने का अंदेशा होने पर लिखित शिकायत अक्टूबर माह में क्राइम ब्रांच में दी गई, जिसमें जांच के बाद केस दर्ज किया गया।

Hot this week

ऐशबाग के 600 जर्जर मकानों पर 14 से चलेगा बुलडोजर, 13 तक घर खाली करने की चेतावनी

भोपाल ऐशबाग स्थित एमपी हाउसिंग बोर्ड के जर्जर ईडब्ल्यूएस...

Topics

ऐशबाग के 600 जर्जर मकानों पर 14 से चलेगा बुलडोजर, 13 तक घर खाली करने की चेतावनी

भोपाल ऐशबाग स्थित एमपी हाउसिंग बोर्ड के जर्जर ईडब्ल्यूएस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img