Thursday, November 5, 2026
17.6 C
Bhopal

इंदौर में आज होगी 4 हजार कारों की बिक्री:6-7 महीने पहले हो गई थी बुकिंग,50 लाख रुपए कीमत की दो होंडा गोल्ड विंग बाइक भी होंगी डिलीवर

धनतेरस पर आज इंदौर में 4 हजार से ज्यादा कारों और 10 हजार से ज्यादा बाइक की बिक्री होगी। शहर के ऑटोमोबाइल सेक्टर में इस बार गणेश चतुर्थी से ही उछाल है। ऑटोमोबाइल कंपनियों के अनुसार पिछले साल के मुकाबले इस साल 50 फीसदी ज्यादा कारों की बिक्री होगी। पिछले साल धन तेरस पर 2 हजार कारों की बिक्री हुई थी। वहीं पिछले साल के 3 हजार के मुकाबले इस साल धनतेरस पर 10 हजार से ज्यादा बाइक की ब्रिकी होगी।

इंदौर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के जॉइंट सेक्रेटरी विशाल पमनानी ने बताया कि इंदौर में इस साल डीलर्स द्वारा धनतेरस पर लगभग 4 हजार कारें और 10 हजार से ज्यादा बाइक की डिलवरी दी जाएगी। इंदौर जिले की बात की जाए तो यह संख्या 9 हजार से ज्यादा होगी। ओवर ऑल ऑटोमोबाइल सेक्टर में पिछले साल के मुकाबले इस साल 15 से 20 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है। इंदौर में पेट्रोल-डीजल के साथ ही इलेक्ट्रिक कारों की मांग भी बढ़ी है। इंदौर में पिछले साल के मुकाबले इस साल ईवी की बिक्री में 100 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है। इंदौर के ऑटोमोबाइल मार्केट में ईवी कार की डिमांड में इस साल अप्रैल के बाद एकदम से तेजी आई है।

मैन्युअल से ज्यादा ऑटोमैटिक कारों की मांग

कार डीलरों के मुताबिक इस साल मैन्युअल से ज्यादा मांग ऑटोमैटिक कारों की है। धनतेरस पर हैचबैक कारों में मैन्युअल की डिलीवरी ज्यादा है। वहीं एसयूवी और सिडेन क्लास में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली कार की डिलीवरी ज्यादा है। सुपर लग्जरी कारों की बात करें तो धनतेरस पर इस क्लास की लगभग 20 कारों की डिलीवरी होगी। ऑडी इंडिया इंदौर के मैनेजर राहुल दुबे ने बताया कि धनतेरस पर ऑडी की 3 से ज्यादा कारों की डिलीवरी दी जाएगी। पिछले साल के मुकाबले इस साल दोगुना रिस्पांस ​​​​​​है।

8 से 15 लाख की कारों की डिमांड ज्यादा

पमनानी ने बताया कि लोगों ने धनतेरस और दीपावली के लिए 6 से 7 महीने पहले ही कारों की बुकिंग करा ली थी। अभी कई मॉडल ऐसे हैं जिन पर 2 से 3 महीने की बुकिंग चल रही है। अभी जो गाड़ियां बिक रही हैं, उनमें 8 लाखसे लेकर 15 लाख रुपए की रेंज वाली कार ज्यादा डिमांड में रही। आजकल कस्टमर कारों में सेफ्टी यानी बिल्ट क्वालिटी और एयरबैग्स जिन गाड़ियों में ज्यादा है उन्हें प्राथमिकता ज्यादा दे रहे है।

Hot this week

जमीन के अंदर गाड़े थे शराब से भरे ड्रम, आबकारी टीम ने की बड़ी कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के रतुआ पठार गांव में आबकारी विभाग...

ट्विशा शर्मा मामला: जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका खारिज की

भोपाल: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में जबलपुर...

चाय-नाश्ते की दुकान पर छापा, 5 किलो अवैध गंधक-पोटाश जब्त; संचालक गिरफ्तार

विदिशा (कुरवाई)। स्थानीय पुलिस ने हनुमानगंज क्षेत्र में एक...

Topics

जमीन के अंदर गाड़े थे शराब से भरे ड्रम, आबकारी टीम ने की बड़ी कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के रतुआ पठार गांव में आबकारी विभाग...

चाय-नाश्ते की दुकान पर छापा, 5 किलो अवैध गंधक-पोटाश जब्त; संचालक गिरफ्तार

विदिशा (कुरवाई)। स्थानीय पुलिस ने हनुमानगंज क्षेत्र में एक...

गांजा तस्करी करते पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा जब्त

भोपाल: राजधानी के नजीराबाद थाना पुलिस ने गांजा तस्करी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img