Sunday, October 4, 2026
24.1 C
Bhopal

गर्भवस्था में हाई बीपी से बिगडी तबियत, किडनी हुई खराब

गर्भावस्था के दौरान हाई ब्लड प्रेशर के कारण सुनीता (परिवर्तित नाम) की तबियत बिगड़ती गई। उसकी चौथी डिलेवरी होनी थी इस वजह से उसे कई बार ब्लड चढ़ाया गया। लेकिन प्रसव के बाद उसकी हालत और ज्यादा बिगड़ती गई। सुनीता को डायलिसिस करना पड़ा। आखिरकार उसकी किडनी खराब हो गई। हमीदिया अस्पताल में मंगलवार को सुनीता के पिता श्यामलाल ने अपनी किडनी डोनेट की। करीब तीन घंटे चले ऑपरेशन के बाद 56 साल के पिता की किडनी 27 वर्षीय बेटी को ट्रांसप्लांट की गई। हमी​दिया अस्पताल में यह तीसरा किडनी ट्रांसप्लांट किया गया है।बेटी को लगा डेढ़ लाख का इंजेक्शनकरीब दो हफ्ते पहले भी सुनीता के ट्रांसप्लांट की तैयारी की गई थी, ऐनवक्त पर लेकिन पिता के पैरों में संक्रमण के कारण ट्रांसप्लांट टालना पड़ा था। डॉक्टरों की मानें तो चार डिलेवरी के दौरान सुनीता को कई बार ब्लड ट्रांसफ्यूजन किया गया था। ऐसे में उसके शरीर में कई प्रतिकूल एंटीबॉडी बन गई थी। डॉक्टरों को इस वजह से शरीर में बाहरी किडनी के ​रिजेक्ट होने का डर था। डॉक्टरों ने उसे ट्रांसप्लांट के बाद डेढ़ लाख रूपए का इंजेक्शन लगाया। ताकि किडनी रिजेक्शन से बचाया जा सके।फिस्चुला हो चुका था खराबडॉक्टरों के मुताबिक कमजोरी के चलते रजनी की नसें भी खराब हो रही थीं, ऐसे में डायलिसिस के लिए जरूरी फिस्चुला भी नहीं बन पर रहा था। एक अस्पताल में फिस्चुला बनाया भी गया लेकिन वह खराब हो। ऐसे में डायलिसिस के लिए रजनी को परमैच लगाना पड़ा लेकिन किडनी खराब होने के कारण डॉक्टरों ने फिर पिता की सहमति और टेस्ट के बाद ट्रांसप्लांट का फैसला लिया था।

Hot this week

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

स्टेशन बजरिया पुलिस की कार्रवाई: 54 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ किन्नर गिरफ्तार

​भोपाल: गांधी जयंती पर शहर में शराब दुकानें बंद रहने...

Topics

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

एसबीआई में नौकरी का झांसा देकर महिला से 12.77 लाख रुपए की ठगी, ऑनलाइन सेंटर संचालक पर केस दर्ज

ग्वालियर: माधौगंज थाना क्षेत्र में एक ऑनलाइन सर्विस सेंटर संचालक...

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img