Sunday, October 4, 2026
32.2 C
Bhopal

गिरफ्तार हो सकती हैं नूपुर शर्मा:ओवैसी और यति नरसिंहानंद पर भी FIR, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस

हेट स्पीच मामले में दिल्ली पुलिस ने 2 और FIR दर्ज की है। इसमें से एक एफआईआर में AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी और स्वामी यति नरसिंहानंद समेत 32 लोगों के नाम शामिल है। वहीं दूसरी एफआईआर पूर्व बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ दर्ज की गई है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि नूपुर शर्मा के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।इसमें से कुछ धाराएं गैर जमानती हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि अब नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी हो सकती है। इससे पहले महाराष्ट्र पुलिस ने भाजपा से सस्पेंड नूपुर शर्मा को समन भेजा था। उन्हें 22 जून को बुलाया गया है। वहीं भाजपा से निकाले गए नवीन जिंदल को महाराष्ट्र पुलिस ने 15 जून को पेश होने को कहा है।पुलिस ने हेट स्पीच के मामले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भी नोटिस जारी कर जानकारी मांगी है। दिल्ली पुलिस ने अपील की है कि ऐसे पोस्ट से बचा जाए, जिससे माहौल खराब हो सकता है।

AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी ने उनके खिलाफ दर्ज FIR पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ने मैंने पहली बार ऐसी FIR देखी है, जिसमें अपराध का जिक्र नहीं किया गया है। हम इससे डरने वाले नहीं हैं। हम अपने वकीलों से सलाह लेंगे और जरूरत पड़ने पर इसका समाधान करेंगे।

Hot this week

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

स्टेशन बजरिया पुलिस की कार्रवाई: 54 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ किन्नर गिरफ्तार

​भोपाल: गांधी जयंती पर शहर में शराब दुकानें बंद रहने...

एसबीआई में नौकरी का झांसा देकर महिला से 12.77 लाख रुपए की ठगी, ऑनलाइन सेंटर संचालक पर केस दर्ज

ग्वालियर: माधौगंज थाना क्षेत्र में एक ऑनलाइन सर्विस सेंटर संचालक...

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

Topics

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

एसबीआई में नौकरी का झांसा देकर महिला से 12.77 लाख रुपए की ठगी, ऑनलाइन सेंटर संचालक पर केस दर्ज

ग्वालियर: माधौगंज थाना क्षेत्र में एक ऑनलाइन सर्विस सेंटर संचालक...

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img