Sunday, October 4, 2026
32.2 C
Bhopal

ED के सामने शक्ति प्रदर्शन:कांग्रेस 13 जून को देशभर में ED ऑफिस के सामने करेगी प्रदर्शन

कांग्रेस 13 जून को देश के सभी राज्यों में ED ऑफिस के सामने प्रदर्शन करेगी। दिल्ली में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को इसी दिन ED के सामने पेश होना है। राहुल पार्टी के बड़े नेताओं के साथ मार्च करके ED ऑफिस जाएंगे। कांग्रेस ने वर्चुअल मीटिंग कर सोमवार सुबह कांग्रेस वर्किंग कमेटी, प्रदेश महासचिव, लोकसभा और राज्य सांसदों को दिल्ली में उपस्थित रहने के लिए कहा है।8 जून को पेश नहीं हुई सोनियाकांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी बुधवार को भी ED के सामने पेश नहीं हुईं। सोनिया 2 जून को कोरोना संक्रमित हुई थीं और उनकी ताजा जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।​​​​​​ उन्होंने खराब सेहत का हवाला देकर ED से तीन हफ्ते का समय मांगा। हालांकि, इस पर ED की तरफ से अबतक कोई जवाब नहीं आया।क्या है मनी लॉन्ड्रिंग मामलाभाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने 2012 में आरोप लगाया था कि गांधी परिवार ने धोखाधड़ी और पैसों का दुरुपयोग किया। यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड ने केवल 50 लाख देकर 90.25 करोड़ रुपए वसूलने का अधिकार प्राप्त किया। उन्होंने इससे पहले दिल्ली की एक अदालत में शिकायत दर्ज कराई थी।पूरे केस को विस्तार से समझिए1938 में कांग्रेस पार्टी ने एसोसिएट जर्नल्स लिमिटेड (AJL) बनाई थी। इसी के तहत नेशनल हेराल्ड अखबार निकाला जाता था। AJL पर 90 करोड़ से ज्यादा का कर्ज था और इसी को खत्म करने के लिए एक और कंपनी बनाई गई। जिसका नाम था यंग इंडिया लिमिटेड।

Hot this week

स्टेशन बजरिया पुलिस की कार्रवाई: 54 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ किन्नर गिरफ्तार

​भोपाल: गांधी जयंती पर शहर में शराब दुकानें बंद रहने...

एसबीआई में नौकरी का झांसा देकर महिला से 12.77 लाख रुपए की ठगी, ऑनलाइन सेंटर संचालक पर केस दर्ज

ग्वालियर: माधौगंज थाना क्षेत्र में एक ऑनलाइन सर्विस सेंटर संचालक...

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

शाहपुरा में मामूली विवाद पर ऑटो चालक ने रैपिडो ड्राइवर पर किया चाकू से हमला

​भोपाल: शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र के सी सेक्टर में...

Topics

एसबीआई में नौकरी का झांसा देकर महिला से 12.77 लाख रुपए की ठगी, ऑनलाइन सेंटर संचालक पर केस दर्ज

ग्वालियर: माधौगंज थाना क्षेत्र में एक ऑनलाइन सर्विस सेंटर संचालक...

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img