Wednesday, May 6, 2026
32.1 C
Bhopal

भोपाल में बड़े भाई ने किया मर्डर:मां के साथ मारपीट करते देख किया बीच-बचाव, नहीं माना, कांच के बोतल से हमला कर मार डाला

भोपाल के शाहजहांनाबाद इलाके में मां के साथ मारपीट करने पर बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है। बड़े भाई ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि छोटा भाई मां के साथ मारपीट कर रहा था। उसे जब रोकने का प्रयास किया तो वह मानने को तैयार नहीं हुआ। गुस्से में आकर उसने छोटे भाई को कांच की बोतल मार दी। इससे उसकी थोड़ी देर बाद मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, वाजपेयी नगर मल्टी निवासी बिशन चिंदालिया उर्फ राइडर पिता स्व. राजेश (15) घर में ही रहता था। उसका मदर इंडिया कॉलोनी में भी घर है। सोमवार रात करीब आठ बजे बिशन नशे की हालत में घर पहुंचा। उसने पहले पड़ोसियों के साथ मारपीट की। इसके बाद मां से मारपीट करने लगा। यह देख बड़ा भाई किशन चिंदालिया ने बीच-बचाव किया। इस पर बिशन उसके साथ भी मारपीट करने लगा। लोगों की मदद से बिशन को एक कमरे में बंद कर दिया गया। जहां, वह अंदर ही तोड़फोड़ करने लगा। ऐसे में परिवार ने उसे बाहर निकाल दिया। रात करीब 10 बजे वह घर से निकलकर करीब 500 मीटर दूर गया ही होगा कि एक मकान में उसका बड़ा भाई बैठा दिख गया। बिशन पास में पड़े पत्थर को उठाकर भाई के सिर में मार दिया। गुस्से में आकर बड़े भाई ने पास में ही पड़े शराब का बोतल से उस पर हमला कर दिया। हमले में बिशन के हाथ, पीठ पर गहरी चोट लगी थी। बिशन घायल अवस्था में चला गया। रात करीब तीन बजे वह घर पहुंचा। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। थोड़ी देर तक चले उपचार के बाद उसने दम तोड़ दिया।
फुल्की वाले का काट लिया था अंगूठा
बिशन अपराधिक प्रवृत्ति का था। उसने हाल ही में अपने साथियों के साथ मिलकर फुल्की वाले पर तलवार से हमला कर दिया। हमले में फुल्की वाले का अंगूठा कट गया था। मोहल्ले वालों का कहना है कि बिशन नशे के गोलियां खाता था। सोमवार को काफी नशे में था। सबसे पहले उसने पांच-छह पड़ोसियों को मारा। इसके बाद चिकन लेने मदर इंडिया कॉलोनी गया। जहां, मां और भाई के साथ मारपीट कर दी। बताया गया कि परिवार बिशन के मर्डर को लेकर पुलिस को गुमराह करता रहा। परिवार का कहना था कि उसने खुद पर ही कांच के ग्लास से हमला कर लिया है। जब पुलिस ने उसके बड़े भाई से सख्ती से पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूला।

Hot this week

भोपाल के 35 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली, समय रहते निपटा लें जरूरी काम

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों...

स्वास्थ्य विभाग में बड़ी गड़बड़ी, NSUI ने उपमुख्यमंत्री को सौंपे 25 ज्ञापन

​भोपाल। मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और नर्सिंग कॉलेजों में...

राजधानी में बुजुर्ग से 37 लाख की ठगी, 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा

​भोपाल। शहर में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक...

Topics

स्वास्थ्य विभाग में बड़ी गड़बड़ी, NSUI ने उपमुख्यमंत्री को सौंपे 25 ज्ञापन

​भोपाल। मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और नर्सिंग कॉलेजों में...

राजधानी में बुजुर्ग से 37 लाख की ठगी, 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा

​भोपाल। शहर में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक...

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा का औचक निरीक्षण: खुद पानी पीकर जांची पेयजल की शुद्धता

​बैरसिया। प्रशासनिक सक्रियता का परिचय देते हुए भोपाल कलेक्टर...

जन्मदिन की खुशियों के बीच भाई बना ‘हैवान’, चचेरे भाई की उंगली चबाकर की अलग

​ग्वालियर | मुख्य संवाददाता शहर के पड़ाव थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img